कोलकाता: कभी ममता बनर्जी की भरोसेमंद मानी जाने वालीं और अब जादवपुर से लोकसभा सांसद सयोनी घोष इन दिनों अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार को उन्होंने रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
रेलवे परियोजनाओं पर सीधी बात सांसद सयोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने हावड़ा और सियालदह रेलवे डिवीजनों के कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ईस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर (GM) और दोनों डिवीजनों के डीआरएम (DRM) विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के कई अन्य सांसद भी शामिल हुए। सयोनी घोष ने इसे एक सार्थक चर्चा करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य रेलवे से जुड़ी आम जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना है।
त्वरित कार्रवाई की उम्मीद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में सांसद ने लिखा, उम्मीद है कि इन चर्चाओं से समस्याओं का त्वरित समाधान निकलेगा और जल्द ही ठोस परिणाम देखने को मिलेंगे। उनके इस अंदाज को उनके नए राजनीतिक सफर के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें वे अब आक्रामक राजनीति के बजाय विकासात्मक कार्यों पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
बदली हुई राजनीतिक जमीन सयोनी घोष का यह नया ऐक्शन अवतार काफी दिलचस्प है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाती थीं। हालांकि, चुनाव के बाद टीएमसी में आई दरारों के दौरान उन्होंने पाला बदल लिया था।
ममता बनर्जी का साथ छोड़ने के बाद सयोनी को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उन पर तीखे जुबानी हमले हुए। स्थिति इतनी गंभीर रही कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना कमेंट सेक्शन तक बंद कर दिया था। अब दल-बदल के बाद वे केंद्र सरकार के साथ समन्वय बिठाकर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटी हैं।
*A productive discussion at the divisional meeting of Howrah and Sealdah railway division with Hon’ble GM Eastern Railway, DRM Howrah and Sealdah, in presence of other officials and delegates and fellow Honourable Members of Parliament from Lok Sabha and Rajya Sabha.
— Saayoni Ghosh (@sayani06) November 11, 2026
Hoping for… pic.twitter.com/FD55ySlPN7
टेस्ला चमकाने का अनोखा जुनून: शख्स ने 8 घंटे तक की सफाई, VIDEO देख लोग बोले- भाई, इतना प्यार तो खुद से भी नहीं करते
480 करोड़ की एलिवेटेड सड़क एक गड्ढे में कैसे समा गई? 22 दिन बाद भी अफसर क्यों हैं खामोश?
ममता के घर के पास सियासी खेला : भाई बाबुन ने छुए शुभेंदु अधिकारी के पैर, बोले- आप ही मेरे मार्गदर्शक
21 की उम्र में छोड़ा वतन, झेले अपनों के कत्ल के जख्म: सोनिया गांधी के संघर्ष पर भावुक हुए रोहित पवार
शादी कराइए, मुख्य चुनाव आयुक्त बनिए: निशिकांत दुबे का गांधी परिवार पर बड़ा हमला
यूपी के युवाओं को बड़ी सौगात: सीएम योगी ने 1146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
राजनीति का रौद्र अवतार अब भक्ति में लीन: पप्पू यादव ने गाया हरे राम-हरे कृष्ण , पाखंडियों को दी चेतावनी
टिकट दिखाने में देरी पर यात्री को कहा अंगूठाछाप , झांसी में महिला TTE सस्पेंड
कुलगाम में दहला इलाका: CRPF नाके पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान घायल
दिवाली के प्रदूषण पर सीएम योगी का दो-टूक जवाब: पटाखों से फैला धुआं तो खत्म हो जाएगा, पर करप्शन का क्या?