भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी के ऐतिहासिक रिश्तों के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है, जहां युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
19 नवंबर से शुरू होगा मुकाबला दोनों देशों के बीच तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मुकाबले ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में होंगे। सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर, दूसरा 21 नवंबर और तीसरा मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा।
ओलंपिक पदक विजेता संजय होंगे कप्तान हॉकी इंडिया ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कमान ओलंपिक कांस्य पदक विजेता संजय के हाथों में सौंपी गई है। कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी परीक्षा और सीखने का बड़ा अवसर होगी।
ऐतिहासिक संबंधों का जश्न यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के शताब्दी वर्ष का प्रतीक है। साल 1926 में भारतीय सेना की हॉकी टीम पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी, जिसमें महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद भी शामिल थे। यह किसी भी खेल में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली पहली भारतीय टीम थी।
टीम इंडिया का स्क्वाड हॉकी इंडिया ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए टीम में अंडर-21 और इंडिया-ए के उभरते सितारों को शामिल किया है:
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस दौरे को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि यह सीरीज न केवल हमारे पुराने खेल संबंधों को याद करने का मौका है, बल्कि टीम की अगली पीढ़ी को तैयार करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
The fixtures are out! 📅🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 9, 2026
Here’s the schedule for the 2026 India/New Zealand Century of Sporting Unity Event to be held in Auckland as the two nations celebrate 100 years of sporting ties with an exciting three-match bilateral series. 🇮🇳🤝🇳🇿
Mark your calendars and get ready… pic.twitter.com/JkWmZ8JKAp
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शाही शादी: ग्रीस के लिए रवाना हुए रजनीकांत और दिग्गज हस्तियां
पैसे छीन लेते, जान से मारने की क्या जरूरत थी? पटाखे खरीदने निकले 16 साल के लड़के की निर्मम हत्या
खून से देवी का तिलक! दीपावली के अगले दिन क्यों शुरू होता है पत्थरों का यह खूनी खेल?
ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन: रजनीकांत और स्टालिन परिवार समेत VIP मेहमान रवाना
राहुल को भी साथ ले जाएं अखिलेश, कारसेवकों पर चली गोलियों का करें प्रायश्चित : रवि किशन का तंज
पाकिस्तान के तारबेला बांध में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर गिरी चट्टान, सुरंग में घुसा पानी
भारत बनाम न्यूजीलैंड: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
पाकिस्तान का 316 अरब का ड्रीम प्रोजेक्ट खतरे में: तरबेला बांध की सुरंग में घुसा पानी, निर्माण कार्य ठप
पीएम मोदी और जेलेंस्की की अहम टेलीफोन वार्ता: युद्ध खत्म करने की अपील और अनाज संकट पर मंथन
दिवाली का धुआं बना खेल का दुश्मन: चेन्नई ओपन का फाइनल टला, आयोजकों पर भड़के खिलाड़ी