नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। 16 साल का देवांश, जो घर में रोशनी और पटाखों की उम्मीदें लेकर निकला था, वह फिर कभी वापस नहीं लौटा। लुटेरों ने चंद रुपयों और एक मोबाइल के लिए मासूम की जान ले ली।
भाई का दर्द: सब छीन लेते पर जान क्यों ली? मृतक देवांश के भाई नितिन का एक वीडियो सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। बिलखते हुए नितिन कातिलों से पूछ रहा है, अगर पैसे और मोबाइल चाहिए थे, तो छीन लेते। मेरे छोटे भाई को मारने की क्या जरूरत थी? नितिन के अनुसार, देवांश पढ़ाई में बेहद होशियार था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
दिवाली की तैयारी बनी आखिरी याद परिवार दिवाली की तैयारियों में जुटा था। घर की सजावट चल रही थी और देवांश पटाखे खरीदने के लिए दोस्तों के साथ बाहर गया था। शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे जब वह वजीराबाद की सुरेंद्र कॉलोनी से लौट रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे रोक लिया।
विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने देवांश से उसका मोबाइल फोन और नकदी छीनने की कोशिश की। जब देवांश ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे पीछे से दबोच लिया और चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए। खून से लथपथ देवांश को उसके दोस्त अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सीसीटीवी से सुराग, एक आरोपी का भाई हिरासत में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि मुख्य आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य हमलावरों की तलाश अभी भी जारी है।
दिल्ली पुलिस अब संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि कातिलों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जा सके। दिवाली की दहलीज पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
#WATCH | Delhi: Nitin, the brother of the deceased boy, says, We were busy with Diwali preparations—cleaning the house and putting up Diwali decorations. Devansh had gone out to buy some firecrackers for Diwali. Someone tried to snatch his money, and then, grabbing him from… https://t.co/jBRkgN7gNQ pic.twitter.com/DLKoPo2SAp
— ANI (@ANI) November 9, 2026
पाकिस्तान का 316 अरब का ड्रीम प्रोजेक्ट खतरे में: तरबेला बांध की सुरंग में घुसा पानी, निर्माण कार्य ठप
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: दिल्ली में पटाखा फटने से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
दिवाली पर जहर की बिक्री: 7,000 स्नैक्स और सैकड़ों लीटर गंदा तेल जब्त, 32 दुकानों पर गिरी गाज
Samsung Galaxy S27 Ultra: नए डिजाइन और दमदार प्रोसेसर के साथ मचाएगा धमाल!
कल का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मिजाज, दिल्ली में कोहरा और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
Nvidia CEO जेनसन हुआंग का हनी ट्रैप विवाद: क्या चीन की जासूस ने अरबों की चिप डील भी कराई?
हॉकी का ऐतिहासिक सफर: न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार युवा भारतीय टीम, संजय संभालेंगे कमान
शुभमन गिल और गौतम गंभीर के लग्जरी ठिकाने का खुलासा, जानिये न्यूजीलैंड में क्या है टीम इंडिया के स्टे और खाने का खर्च
मुजफ्फरनगर: नेशनल हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, कार खंभे से टकराई और जिंदा जल गए 6 लोग
गाजियाबाद: शार्ट सर्किट से दहला गोदाम, प्लाईवुड और सोफे की राख में तब्दील हुई जमा-पूंजी