सिंधु जल संधि (IWT) को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना अपने पड़ोसी अफगानिस्तान से करना पड़ रहा है। चिनाब नदी पर बन रहे भारत के किरू बांध को लेकर अफगान सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की सेना को आड़े हाथों लिया है।
अफगानों का तीखा तंज अफगान सोशल मीडिया यूजर बुरहानुद्दीन ने चिनाब नदी पर निर्माणाधीन भारत के किरू हाइड्रो प्रोजेक्ट का वीडियो साझा करते हुए पाकिस्तानी सेना पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से सीधा सवाल पूछा कि जब भारत नदी के पानी को नियंत्रित करने की तैयारी कर रहा है, तो वे कथित धमकीबाज अधिकारी कहाँ गायब हैं?
पुरानी धमकियों की याद दिलाई सोशल मीडिया पर अफगान यूजर्स ने पाकिस्तान की उन पुरानी धमकियों को याद दिलाया है, जिसमें पाकिस्तानी हुक्मरान अक्सर कहते थे कि अगर भारत ने पानी रोका, तो वे नदियों में खून बहा देंगे और पड़ोसी की साँसें रोक देंगे । इन खोखली धमकियों का मजाक उड़ाते हुए बुरहानुद्दीन ने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) को भी निशाने पर लिया।
क्या है किरू प्रोजेक्ट का सच? जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बन रहा 624 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और इस साल के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। पाकिस्तान को डर है कि भारत के इस रन-ऑफ-द-रिवर प्रोजेक्ट से उसके हिस्से के पानी का बहाव प्रभावित होगा।
भारत का रुख सख्त वर्ष 1960 की सिंधु जल संधि को भारत ने अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमलों के बाद स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान इसे युद्ध का कृत्य बताकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोना रो रहा है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा।
क्यों बौखलाया है पाकिस्तान? पाकिस्तान लगातार किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं पर भी आपत्ति जताता रहा है। हालांकि, भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि ये परियोजनाएं संधि के दायरे में रहकर बनाई जा रही हैं। चिनाब नदी पर तेजी से बढ़ते भारत के काम ने पाकिस्तान की उस छवि को बेनकाब कर दिया है, जो केवल गीदड़ भभकियों के जरिए अपनी जमीन बचाने का दावा करती रही है।
*We will stop your breath if you block our water supply. Where is that Joker 🇵🇰 DGISPR: 🤡 India 🇮🇳 is diverting the Chenab River flow through the construction of the Kiru Dam. It is also using Run-of-the-River tunnels to control water flows potentially further reducing Pakistan water supply.
— برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) November 8, 2026
कैरेबियाई क्रिकेट का पुनर्जन्म: कैसे वेस्टइंडीज ने 2 सालों में बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
स्मृति मंधाना का नया युग: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संभालेंगी तीनों फॉर्मेट की कमान
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: जेमिमा और अमनजोत की हुई वापसी, स्मृति संभालेंगी कमान
पाकिस्तान: टीवी एंकर राबिया एहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में
13,629 फीट की ऊंचाई पर इतिहास: भारतीय वायुसेना ने IL-76 के जरिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
BSNL का बड़ा धमाका: 12 महीने के पैसे में 13 महीने की मौज, साथ में 25 OTT ऐप्स फ्री
दिवाली की खुशी बनी मातम: दिल्ली में पटाखे से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: हाईवे पर पोल से टकराई कार, 6 लोग जिंदा जले
गाजियाबाद: शार्ट सर्किट से दहला गोदाम, प्लाईवुड और सोफे की राख में तब्दील हुई जमा-पूंजी
कांग्रेस की तिजोरी पर संकट: एक साल में 75 फीसदी घटा चंदा, दशक की सबसे बड़ी गिरावट