खुफिया जानकारी और संवेदनशील तकनीक चुराने के लिए हनी ट्रैप का इस्तेमाल दशकों से हो रहा है। चीन की स्टेट सिक्योरिटी अक्सर विदेशी बिजनेस लीडर्स को अपने जाल में फंसाने के लिए इसका सहारा लेती है। अब दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का नाम इस फेहरिस्त में जुड़ गया है।
एलिस हुआंग, जिसे हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है, एक चीनी नागरिक है। उसने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता छोड़ने के बाद उसने अचानक अपना रुख सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की ओर मोड़ लिया, जहाँ वह एक सीनियर एग्जीक्यूटिव बनी। यह बदलाव उसे सीधे ग्लोबल AI चिप सप्लाई चेन के केंद्र में ले आया।
मेगास्पीड कंपनी एक इंटरमीडिएरी के रूप में काम करती थी, जो Nvidia के शक्तिशाली AI चिप्स से लैस सर्वर्स को चीन की बड़ी कंपनियों जैसे अलीबाबा को किराए पर उपलब्ध कराती थी। इस पद के जरिए एलिस को Nvidia की उन तकनीकों तक सीधी पहुंच मिल गई, जिन पर अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से चीन के लिए प्रतिबंध लगा रखा था।
जांच एजेंसियों के हाथ कुछ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिन्होंने इस हाई-प्रोफाइल स्कैंडल का पर्दाफाश किया। जून 2024 में लिंक्डइन पर एक तस्वीर सामने आई, जिसमें एलिस ताइपे के एक बार में जेन्सेन हुआंग के साथ शराब पीती दिखीं। इसके बाद मई 2025 की एक और फोटो में वे जेन्सेन के बेहद करीब नजर आईं। इन्हीं मुलाकातों के जरिए एलिस ने शातिर तरीके से CEO का भरोसा जीता और उनके करीब पहुंच गई।
इस मामले में घिरे 63 वर्षीय जेन्सेन हुआंग ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वे एलिस हुआंग के जाल में फंस गए थे। ईमेल में उन्होंने शर्मिंदगी जताते हुए लिखा, मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा। मेरे इस कृत्य ने मेरे परिवार को गहरी ठेस पहुंचाई है। मेरे पास अपने व्यवहार का कोई बहाना नहीं है।
यह मामला केवल एक व्यक्तिगत संबंध का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस ने इस संबंधों का लाभ उठाकर Nvidia की गोपनीय AI तकनीक की जानकारी चीन तक पहुंचाई है। एक पत्रकार से कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव बनकर आई एलिस हुआंग का यह ऑपरेशन आज पूरी दुनिया की तकनीक और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।
????? HUGE SCANDAL: NVIDIA CEO JENSEN HUANG APOLOGISES AFTER CHEATING ON HIS WIFE WITH A CHINESE SPY! ? Beijing recruited her to steal secrets about NVIDIA and its AI chips. @Grok Did he lure her into s*x? https://t.co/QyyEQHKpBT
— Samridhi (@samridhi_i) November 9, 2026
कर्नाटक में ई20 ईंधन पर घमासान: सरकार ने तेल कंपनियों की रिपोर्ट को नकारा
यूपी की सियासत में भूचाल: केजरीवाल की योगी को चेतावनी, अखिलेश को एडवांस बधाई
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: दिल्ली में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
हैरान हूं कि हम अब तक जिंदा कैसे हैं : दिल्ली की हवा पर एम्स डॉक्टर की डरावनी चेतावनी
ठाणे में रॉकेट पर लगा बड़ा बैन: 8 जनवरी तक आकाशीय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध
ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन: रजनीकांत और स्टालिन परिवार समेत VIP मेहमान रवाना
छठ पूजा पर प्रवासियों को बड़ी राहत: गुजरात से बिहार के लिए दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
दिवाली की रात नन्ही बच्ची के तीखे सवाल ने CO ऋषिका सिंह को किया लाजवाब , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
BSNL का बड़ा धमाका: 12 महीने के पैसे में 13 महीने की मौज, साथ में 25 OTT ऐप्स फ्री
पाकिस्तान के तारबेला बांध में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर गिरी चट्टान, सुरंग में घुसा पानी