दिवाली बनी अग्निपरीक्षा : असम से दिल्ली तक आग का तांडव, 4 की मौत और कई जख्मी
News Image

दिवाली की खुशियों के बीच देश के कई हिस्सों से आग लगने की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। असम के डिब्रूगढ़ से लेकर दिल्ली, बिहार, राजस्थान और कोलकाता तक आग ने भारी तबाही मचाई है।

असम: ऑयल इंडिया प्लांट में मौत का आंकड़ा 4 हुआ

असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के संयंत्र में लगी भीषण आग ने एक और कर्मचारी की जान ले ली है, जिससे मृतकों की कुल संख्या अब 4 हो गई है। शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने हादसे के लिए जिम्मेदार चार कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बिहार में दमकल विभाग का रेस्क्यू

पटना में दिवाली की रात दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। कंकड़बाग इलाके में स्थित ग्रेविटी मॉल के समीप एक कंप्यूटर की दुकान धू-धू कर जल उठी। वहीं, पैजावा स्थित राधे कृष्ण स्टील गोदाम में लगी आग ने भी विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

जयपुर: मवेशियों के लिए काल बनी आग

राजस्थान के जयपुर में रेनवाल के वार्ड नंबर 33 में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक छप्परपोश बाड़े में अचानक आग लगने से वहां बंधे 8 मवेशी जिंदा जल गए। आग इतनी तेज थी कि चारे के साथ-साथ परिवार की पूरी जमा-पूंजी राख हो गई।

दिल्ली-गाजियाबाद: औद्योगिक क्षेत्रों में अफरा-तफरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद में भी दिवाली पर आग का खतरा मंडराता रहा। दिल्ली के नांगली सकरावति में एक गारमेंट फैक्ट्री वाली इमारत की ग्राउंट फ्लोर से शुरू हुई आग चौथी मंजिल तक पहुंच गई। इसे बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ियों को जूझना पड़ा। वहीं, गाजियाबाद के विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

कोलकाता: दो अलग-अलग आग की घटनाएं

कोलकाता में भी रविवार शाम आग की दो घटनाएं दर्ज की गईं। बेलेघाटा में एक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोक लिया। वहीं, गरफा इलाके में एलपीजी सिलेंडर लीक होने से एक घर की रसोई में आग लग गई, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया।

सूरत: 27 फायर स्टेशनों पर इमरजेंसी अलर्ट

देश के बाकी हिस्सों में फैली आग को देखते हुए सूरत नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर के सभी 27 फायर स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अगले चार दिनों के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर प्रकाश हेडाऊ ने साफ किया कि त्योहार के दौरान किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरी टीम स्टैंडबाय पर है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिवाली की खुशियों के बीच गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप

Story 1

पटना ट्रिपल एनकाउंटर: पुलिस के दावे पर परिजनों का कड़ा प्रहार, उठाए 5 गंभीर सवाल

Story 1

भिखारिन के झोले में छिपा था खजाना , 12 साल से मांग रही थी भीख और निकली लाखों की मालकिन

Story 1

बस्तर में पीएम मोदी: नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दीपावली, जवानों के साथ मनाया विजय का पर्व

Story 1

बस्तर में दिवाली: नक्सलवाद मुक्त भारत का संकल्प, पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाया विजय का पर्व

Story 1

मुझे तुमसे मोहब्बत है... : मोहित चौहान के गाने पर फूट-फूटकर रो पड़े सलमान खान

Story 1

1984 सिख नरसंहार: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 150 पीड़ित परिवारों को मिली सरकारी नौकरी

Story 1

परदेस में दिवाली का दर्द : अभिजीत दीपके का भावुक संदेश, अपनों से दूर रहने वालों को दी हिम्मत

Story 1

दीवाली पर बॉस का बड़ा दिल: 20 कर्मचारियों को थाली में सजाकर दिए 1-1 लाख रुपये नकद

Story 1

परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन... पाकिस्तान की फील्डिंग देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!