बस्तर में वीरों के बीच दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष की दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाई। 2014 से ही प्रधानमंत्री हर साल दिवाली का पावन पर्व देश के वीर जवानों के साथ मनाने की परंपरा निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां 140 करोड़ देशवासियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार प्रकट करने आए हैं।
यह पहली दिवाली है, जब नक्सलवाद हार चुका है पीएम मोदी ने बस्तर से एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि 2026 की यह दिवाली अत्यंत विशेष है। उन्होंने कहा, 40-50 साल के अंतराल के बाद यह ऐसी पहली दिवाली है, जब देश ने नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ अपनी दशकों पुरानी लड़ाई जीत ली है। प्रधानमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि अब देश का हर जिला नक्सल मुक्त है और आम जनता नक्सलवाद के डर को पीछे छोड़ चुकी है।
अंदरूनी सुरक्षा का महत्व जवानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब किसी राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन भी सफल नहीं हो पाते। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भरोसा दिलाया कि वे इस देश के रक्षक हैं और भारत माता के वीर बेटे-बेटियां होने के नाते उनके परिवार का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो भूमिका सेना सीमाओं पर निभाती है, वही जिम्मेदारी देश के भीतर तैनात सुरक्षाबल निभा रहे हैं।
2014 के बाद से बदली स्थिति प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पिछले एक दशक में आए बदलावों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति में आए बदलावों के कारण हालात बदले हैं। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान CRPF का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। उन्होंने इसे कड़ी मेहनत, सही नीति और जवानों के साहस की जीत बताया।
कल तक था कहर, आज है विकास की बहार बस्तर के लिए अपनी यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने लिखा था, कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। प्रधानमंत्री का बस्तर पहुंचना न केवल जवानों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में भारत की एक बड़ी विजय का प्रतीक भी बना।
*#WATCH | Prime Minister Narendra Modi celebrates #Diwali🪔with secuirty personnel in Bastar, Chhattisgarh
— ANI (@ANI) November 8, 2026
PM Modi says, Today, across the country and in every corner of the world, crores of Indians are celebrating the auspicious festival of lights. People are travelling from… pic.twitter.com/xP9GYahA4H
रफ्तार के सौदागर ब्रेट ली का 50वां जन्मदिन: कभी सूट बेचकर गुजारा करते थे बिंगा , संघर्ष से शिखर तक का सफर
अमेरिका में दिवाली उत्सव पर कट्टरपंथियों का हमला, हिंदुओं को बाहर निकालने के लगे नारे
बस में अश्लील हरकत कर रहा था मनचला, पीड़िता ने जड़ा जोरदार थप्पड़ और सिखाया सबक
अमेरिका में दिवाली उत्सव पर नस्लीय हमला: ट्रंप की हार का गुस्सा हिंदुओं पर निकाला
हरिद्वार: 20 दिन के सूखे के बाद हर की पौड़ी में लौटी गंगा की अविरल धारा, दिवाली पर उमड़ा आस्था का सैलाब
त्योहारों के बीच भुवनेश्वर की सड़कों पर जीवित लाश बने बिजली कर्मचारी, 38 दिनों से जारी है संघर्ष
अयोध्या बनी रोशनी का महासागर: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, 10वें दीपोत्सव ने रचे नए कीर्तिमान
गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर तीखा वार: बाबरी और बाटला हाउस पर बहाए आंसू, पर राम भक्तों की मौत पर क्यों खामोश?
IND vs PAK: जूनियर खिलाड़ियों ने भी नहीं मिलाया हाथ, टॉस के दौरान दिखा नो-हैंडशेक ड्रामा
अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन के शतक से भारत ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर, पाकिस्तान को मिला 209 रनों का लक्ष्य