मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 85 वर्षीय पवार को सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने दी जानकारी पवार का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ है, जिसके चलते उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, उनका मेडिकल उपचार घर से ही जारी रहेगा।
सुप्रिया सुले ने जताया आभार सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, बाबा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इलाज के दौरान उनकी देखभाल करने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का दिल से आभार।
अस्पताल के बाहर सियासत तेज शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने उनसे मिलने के लिए तीन बार समय मांगा था, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचीं।
विलय की अटकलें और चर्चाएं पवार के स्वास्थ्य के बीच एनसीपी के दोनों गुटों के आपसी विलय की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, इन अटकलों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में पवार की सेहत और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On NCP-SCP chief Sharad Pawar s health, Breach Candy Hospital s Dr Pratit Samdani says, Sharad Pawar has been discharged in a stable condition . He will continue his treatment at home... He had suffered from a bronchitis attack and a chest… https://t.co/xpsTZmY8Rh pic.twitter.com/CyHJTyl29Z
— ANI (@ANI) November 7, 2026
दिवाली 2024: राहुल-प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे ने देशवासियों को दी खास शुभकामनाएं
दीवाली पर बॉस का बड़ा दिल: 20 कर्मचारियों को थाली में सजाकर दिए 1-1 लाख रुपये नकद
दीपावली पर दिग्गजों का संदेश: सीएम योगी, मायावती और केशव मौर्य ने दी देशवासियों को बधाई
12 वर्षों की परंपरा, इस बार बस्तर की बारी: जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी
दिवाली को ईद बताकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा ने बताया दिवालिया मानसिकता
बंगाल में तीर्थक्षेत्र सर्किट पर सियासी घमासान: सिर्फ मंदिरों के लिए ही क्यों आवंटित हुए 1,000 करोड़?
सोनम वांगचुक का सनसनीखेज खुलासा: लद्दाख LG पर लगाए गंभीर आरोप, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
रोशनी से जगमगा उठा श्रीनगर का लाल चौक, सरहद पर जवानों ने मनाई खास दिवाली
नशा मुक्त पंजाब की लड़ाई: 26 दिनों बाद अंतिम संस्कार, नम आंखों से विदा हुए परविंदर सिंह झोटा
दिवाली घर वापसी: एक हाथ में बच्चा, दूसरे में जान; क्या यही है त्योहार की कीमत?