बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता की एंट्री ने घर का माहौल गरमा दिया है। गौरव ने अपनी कॉमेडी के जरिए लव गिल और स्काउट ओपी को निशाना बनाया, लेकिन उनकी टिप्पणी पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कॉमेडियन को अंततः अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा।
शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव गुप्ता ने खेल-खेल में सारी हदें पार कर दीं। गौरव ने स्काउट ओपी के लुक का मजाक उड़ाते हुए उन्हें बैंकॉक में मसेउर (मालिश करने वाले) काम करने की सलाह दे डाली। उन्होंने स्काउट की निजी जिंदगी पर तंज कसते हुए कहा, एक गेमर होने के नाते, आपको पता होगा कि एक बार में सिर्फ एक ही रिमोट से खेलना चाहिए।
अपनी और लव गिल की केमिस्ट्री पर की गई अभद्र टिप्पणियों से स्काउट ओपी बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने गौरव की क्लास लगाते हुए कहा, मैंने कई कॉमेडियन देखे हैं, लेकिन ये कौन है? घर से बाहर निकलने के बाद मैं इनसे निपट लूंगा। स्काउट ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि गौरव ने रोस्टिंग के दौरान उनकी निजी जिंदगी और काशवी (Kaaashvi) का नाम बीच में क्यों घसीटा।
गौरव की बातों पर लव गिल ने भी अपनी असहमति जताई। वे इस पूरे वाकये के दौरान काफी नाराज और असहज दिखीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस स्काउट के समर्थन में उतर आए हैं और गौरव गुप्ता की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि रोस्टिंग के नाम पर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।
बिग बॉस 20 से अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, अमन गांधी, नकुल धुल, मैरी कॉम और आसिफ खान जैसे कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। अब शो में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुलू), स्काउट ओपी, यंग डीएसए, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Yes… #GauravGupta crossed the line. He repeatedly made personal remarks and passed comments at #ScoutOP until things reached a breaking point. Scout finally gave it back, and now people are blaming him?
— Hemant Mathur (@ScoutVerseIndia) November 7, 2026
Enough is enough. Scout had every right to stand up for himself. He is 100%… pic.twitter.com/rydfqev9VN
मैदान पर खेली जुझारू पारी, मैदान के बाहर जीता करोड़ों का दिल; केएल राहुल के दरियादिली का वीडियो वायरल
चढ़कर बात मत करो : सड़क की मांग पर भड़कीं कांग्रेस विधायक ममता देवी, वीडियो वायरल
अमेरिका: दिवाली समारोह में घुसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता, सभी भारतीयों को निकालो के लगाए पोस्टर
कानपुर में मातम: घर की छत बनी काल, 21 दिन के नवजात समेत मां और दादी की मौत
बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी के आंसुओं पर गरमाई सियासत, बीजेपी का तीखा पलटवार
9वीं पास होने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ का रॉयल गिफ्ट, पिता ने दिया BMW M4 का सरप्राइज
दिवाली की गूंज: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने फिर गाई ओम जय जगदीश हरे
अंधेरी के रनवाल टावर में रात के सन्नाटे में भड़की आग, बाल-बाल बचीं दर्जनों जानें
वायरल: बेटी की एक जिद पर पिता ने करोड़ों में खरीदा सफेद बाज , नीलामी की कीमत देख दंग रह गई दुनिया
गंदे मोजों में कैद थी मौत: पेरू एयरपोर्ट पर 3,000 जहरीली मकड़ियां बरामद