यमन में एक बार फिर युद्ध की आग भड़क उठी है। राजधानी सना के पास स्थित हुशायश गांव में हुए जोरदार हवाई हमलों में कम से कम 33 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हमले में 39 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
महिलाएं और बच्चे बने शिकार हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सना के सेहतुना अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान भी हमले जारी रहे, जिससे मेडिकल स्टाफ को भी निशाना बनाया गया।
हूतियों का गढ़ बना निशाना हुशायश शहर को हूती विद्रोहियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है। हमलों के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन लगातार जारी हमलों के कारण बचाव कार्य में भारी बाधा आ रही है। घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें सिर, छाती और फ्रैक्चर के मामले सबसे अधिक हैं।
2022 का संघर्ष विराम टूटा संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में 2022 में हुआ संघर्ष विराम अब पूरी तरह टूट चुका है। हूतियों द्वारा सऊदी अरब के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जाने के बाद, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है।
यमन में गहराता मानवीय संकट पिछले 12 वर्षों से जारी गृहयुद्ध ने यमन की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के आंकड़ों के मुताबिक, हालिया हिंसा के चलते 2 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। यमन पहले से ही दुनिया के सबसे भीषण मानवीय संकटों का सामना कर रहा है।
2014 से जारी है सत्ता का संघर्ष बता दें कि साल 2014 में भ्रष्टाचार और आर्थिक अस्थिरता के नाम पर हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। तब से यमन में तत्कालीन सरकार और हूतियों के बीच लगातार रस्साकशी जारी है। मौजूदा सैन्य हमलों ने शांति की सभी उम्मीदों को फिर से धूमिल कर दिया है।
Yemen’s Houthis say at least 25 people have been killed and 30 injured in air strikes they blame on the Saudi-led coalition.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) November 7, 2026
Houthi-affiliated media report that nine attacks targeted telecommunications networks in Sa’ada governorate. pic.twitter.com/ujfzahiqZK
दीये, फुलझड़ी और कश्मीरी जायका: सोनिया गांधी ने साझा कीं इंदिरा गांधी के घर की दीपावली यादें
गाजियाबाद और दिल्ली में दिखा आग का तांडव: प्लास्टिक फैक्ट्री और कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग
पोलैंड का क्राको नरसंहार : कौन है 24 वर्षीय बंदूकधारी मिखाउ ओ, जिसके घर से निकले 3 और शव?
दिवाली को ईद बताकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा ने बताया दिवालिया मानसिकता
छोले-कुलचे बेचने वाले पिता का बेटा बना हीरो , पाकिस्तान के खिलाफ अर्जुन राजपूत की ऐतिहासिक सेंचुरी
दिवाली पर खाली जेब : सरकारी वेतन में देरी पर मचा सियासी घमासान, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
दिवाली पर बरसी खुशियां: सूरत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख का बोनस, भावुक हुए लोग
देशभर में दिवाली का उल्लास: जवानों के साथ पीएम मोदी मनाएंगे त्योहार, जानें दिल्ली में पटाखों और मेट्रो का समय
बस्तर में विकास वाली दिवाली: पीएम मोदी आज जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार
रामायण के मेकर्स सख्त: फिल्म लीक की तो होगी जेल, कानूनी कार्रवाई का अल्टीमेटम