मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद वाशिंगटन की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।
इस फेरबदल में सबसे बड़ा नाम भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, गोर को विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जगह विदेश मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है या उन्हें व्हाइट हाउस में किसी बड़ी जिम्मेदारी के साथ जोड़ा जा सकता है।
रुबियो के भविष्य पर संशय राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मार्को रुबियो भविष्य में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 2028 या 2032 के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के लिए रुबियो अपनी वर्तमान जिम्मेदारी से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे विदेश मंत्री पद खाली हो जाएगा।
ट्रंप के खास हैं सर्जियो गोर सर्जियो गोर को ट्रंप का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। उनकी ट्रंप तक सीधी पहुंच है और ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ भी उनके गहरे संबंध हैं। गोर इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस (राष्ट्रपति नियुक्ति कार्यालय) के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
गोर ने अटकलों को किया खारिज हालांकि, इन खबरों के तूल पकड़ने के बाद सर्जियो गोर ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने अपने पद पर बदलाव की खबरों को बकवास करार दिया है। गोर का कहना है कि वे भारत में अमेरिकी राजदूत की अपनी वर्तमान भूमिका से पूरी तरह संतुष्ट हैं और किसी अन्य पद की दौड़ में नहीं हैं।
व्हाइट हाउस की चुप्पी व्हाइट हाउस ने भी फिलहाल इन खबरों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद रिपब्लिकन पार्टी के भीतर रणनीतिक बदलाव की मांग उठ रही है, जिसके चलते आगामी हफ्तों में ट्रंप के प्रशासन में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
Will Sergio Gor, U.S. envoy to India, be getting a role in Trump s cabinet? Gor widely tipped to replace Marco Rubio as Secretary of State as TRUMP SET TO SACK CABINET MINISTERS.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) November 7, 2026
Reports say Sergio Gor, the US ambassador to India, has reportedly been laying the groundwork for a… pic.twitter.com/7kVXFTSIGC
दिवाली-छठ पर भोपाल स्टेशन का खौफनाक मंजर: क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है रेलवे?
गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर तीखा वार: बाबरी और बाटला हाउस पर बहाए आंसू, पर राम भक्तों की मौत पर क्यों खामोश?
देशभर में दिवाली का उल्लास: जवानों के साथ पीएम मोदी मनाएंगे त्योहार, जानें दिल्ली में पटाखों और मेट्रो का समय
पुणे मर्डर मिस्ट्री: शराब की महफिल बनी मौत का अड्डा, दोस्त ने टुकड़े-टुकड़े कर घर में छिपाई लाश
दिवाली पर सेठ का मिडास टच : हर कर्मचारी को बांटे 1 लाख रुपये नकद, भावुक हुआ स्टाफ
मेकेदातू विवाद: सीएम विजय का पीएम मोदी को पत्र, कहा- सहमति के बिना न मिले प्रोजेक्ट को मंजूरी
पोलैंड के क्राको में खूनी तांडव: बाजार में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत; हमलावर गिरफ्तार
9वीं पास होने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ का रॉयल गिफ्ट, पिता ने दिया BMW M4 का सरप्राइज
दिवाली को ईद बताकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा ने बताया दिवालिया मानसिकता
अमेरिका: दिवाली समारोह में घुसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता, सभी भारतीयों को निकालो के लगाए पोस्टर