सुकना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के मौके पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित सुकना मिलिट्री कैंप में जवानों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ पारंपरिक बड़ा खाना (सामूहिक भोज) में हिस्सा लिया और उनके साहस को नमन किया।
रक्षा मंत्री ने पूर्वोत्तर भारत को लेकर एक नई सोच पेश की। उन्होंने कहा, आमतौर पर लोग इसे देश का आखिरी छोर मानते हैं, लेकिन मेरा नजरिया अलग है। यह वह क्षेत्र है जहां सूरज की पहली किरण सबसे पहले दस्तक देती है। जहां से भारत के दिन की शुरुआत होती है, उसे अंतिम छोर कहना उचित नहीं है। यह भारत का प्रथम छोर है।
जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के दौर में युद्ध के तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुश्मन अब केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि ड्रोन, साइबर हमलों और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर हाइब्रिड वॉर लड़ रहा है। उन्होंने सैनिकों से हर पल ऑपरेशन के लिए तैयार रहने की अपील की।
रक्षा मंत्री ने सुकना मिलिट्री स्टेशन को पूर्वी भारत की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे भौगोलिक रूप से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने जवानों के परिवारों के कल्याण की जिम्मेदारी लेने का भी पूरा आश्वासन दिया और उनकी वीरता की जमकर सराहना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए रक्षा मंत्री ने लिखा, बड़ा खाना का आयोजन एकजुटता का सच्चा उत्सव है, जहां रैंक और पद का भेद मिट जाता है और हम सब एक परिवार की तरह साथ बैठते हैं। उन्होंने अपने परिवारों से दूर मातृभूमि की रक्षा कर रहे सैनिकों के साथ समय बिताने को एक भावुक और विनम्र अनुभव बताया।
Had the immense privilege of joining our courageous soldiers for the traditional ‘Bada Khana’ at Sukna Military Station on the eve of Diwali. This gathering is a true celebration of collectiveness, where ranks fade and we all sit together as one family.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 7, 2026
The North East is not… pic.twitter.com/QVSV9iVlQq
डोनाल्ड ट्रंप को ओवल ऑफिस में मिली हनुमान चालीसा, जानें किसने और क्यों भेंट की ये विशेष तोहफा?
शुभमन गिल का मास्टरस्ट्रोक: वेलिंगटन में क्यों नहीं की पहले बल्लेबाजी? कप्तान ने खोला राज
कुदरत की अपनी आतिशबाजी: अंतरिक्ष से दिखा दिवाली जैसा जादुई नजारा
2027 से पहले अखिलेश का अयोध्या कार्ड : रामलला के दरबार से भाजपा के हिंदुत्व को चुनौती
फरीदाबाद: सांड के साथ शर्मनाक हरकत का आरोप, महिला ने चप्पल से पीटा; वीडियो वायरल
हिटमैन का धमाका: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड, बने वनडे के सिक्सर किंग
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- INDIA गठबंधन में होने की सजा मिल रही है
मेकेदातू विवाद: सीएम विजय का पीएम मोदी को पत्र, कहा- सहमति के बिना न मिले प्रोजेक्ट को मंजूरी
शुभमन गिल ने छोड़ा लड्डू कैच, डेरिल मिचेल को मिली जीवनदान की संजीवनी
क्या एक्टिंग को अलविदा कहने वाले हैं रणबीर कपूर? आखिरी दशक वाले बयान से फैंस में मची खलबली