पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार रात करीब 2 बजे कथित तौर पर हमला हुआ। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल लिया है।
हमला इंडिया गठबंधन में शामिल होने का नतीजा? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी से मुलाकात के बाद भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और यही उनके गुस्से का असली कारण है।
ममता ने आरोप लगाया कि राज्य में गुंडागर्दी चरम पर है। उन्होंने कहा, कल काली पूजा और दिवाली है। रात 2 बजे अभिषेक के घर पर हमला करना यह दर्शाता है कि प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
पूजा की परमिशन रद्द करने पर जताई नाराजगी ममता बनर्जी ने स्थानीय पूजाओं को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लंबे समय से चली आ रही पारंपरिक पूजाओं की अनुमति रद्द कर दी है और उनकी जगह मनमाने ढंग से नई पूजाओं को इजाजत दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, अगर आपमें हिम्मत है तो सामने आएं, रात के अंधेरे में गुंडों के साथ आकर पूजा उत्सवों और अभिषेक के घर पर हमला क्यों कर रहे हैं?
छह महीने में सातवीं बार जान लेने की कोशिश: अभिषेक बनर्जी वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस हमले को बेहद गंभीर बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों में उन पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है।
उन्होंने सोनारपुर की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इससे पहले भी हथियारबंद लोगों ने उन्हें निशाना बनाया था। अभिषेक के अनुसार, उस वक्त टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को रंगे हाथों पकड़ा था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
राजनीतिक माहौल हुआ तनावपूर्ण इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन टीएमसी ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के संकेत दिए हैं। फिलहाल, कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
*#WATCH | Kolkata: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, Tomorrow is Kali Puja and Diwali. Last night, at 2:00 AM, an attack was carried out at Abhishek Banerjee’s house. This is our locality, a route through which many processions of Goddess Kali pass. Why are you causing… pic.twitter.com/TDS5mUAQ7r
— ANI (@ANI) November 7, 2026
प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए नया रोडमैप : CM धामी ने बुलाई तैयारियों की समीक्षा बैठक, निवेश और विकास पर रहेगा फोकस
दिवाली पर ग्रामीण चौकीदारों की बल्ले-बल्ले: सीएम सैनी ने सैलरी में की 50 हजार रुपये सालाना की बढ़ोतरी
पटना से प्रयागराज तक अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन , पुलिस से भिड़ा सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला
पाकिस्तान का सच : विदेशी जमीन पर भारत के नाम का सहारा लेकर चल रही पाकिस्तानी दुकानें
अयोध्या में लौटा त्रेतायुग: सीएम योगी ने खींची राम रथ की डोर, पुष्पक विमान से हुआ प्रभु का आगमन
गुरनूर बरार का घातक स्पेल: एक ओवर में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ी
अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव: 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी, रचा नया विश्व कीर्तिमान
दिवाली का अनूठा तोहफा: व्यापारी ने थाली में सजाकर बांटे लाखों रुपये, वर्कर्स की आंखें हुईं नम
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- INDIA गठबंधन में होने की सजा मिल रही है
दिवाली से पहले हरियाणा में खजाना अनलॉक: 52 लाख खातों में पहुंचे 4,470 करोड़, ऐसे चेक करें अपनी पेमेंट