त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इस दौरान सीट के विवाद से लेकर आपसी बातचीत तक, कई तरह के नजारे देखने को मिलते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने यात्रियों को हैरानी में डाल दिया है।
वायरल वीडियो में एक युवक ट्रेन के अंदर भीड़ के बीच खड़ा नजर आता है। इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर वहां पहुंचती है। दोनों के बीच बातचीत होती है और युवक उन्हें कुछ पैसे देता है। इसके तुरंत बाद वहां कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना सहयात्रियों ने भी नहीं की थी। वीडियो में युवक और ट्रांसजेंडर एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को देखकर आसपास बैठे अन्य यात्री काफी असहज दिखाई दिए।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की गतिविधियां शिष्टाचार के दायरे से बाहर हैं।
कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसी चीजों से दूसरों को परेशानी होती है और इसे सार्वजनिक करना बिल्कुल सही नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे एआई (AI) जनित वीडियो होने का दावा भी किया है। बहरहाल, वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
🚨 दिवाली पर ट्रेन में ऐसा नज़ारा देखकर लोग अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पा रहे,
— 🍁 शब्दों_के_तीर 🍁 (@PremSahab1) November 3, 2026
लोग ट्रेन में सफर करने निकले थे,
लेकिन उन्हें ऐसा सरप्राइज मिल गया
जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी
एक किन्नर यात्री को किस करती नज़र आईं
अब सवाल ये है कि सफर ट्रेन का था या सरप्राइज का?
रेलवे… pic.twitter.com/G6zv5u7fnO
कनॉट प्लेस में दिल्ली की दिवाली का भव्य आगाज़: ड्रोन शो और महाआरती से जगमगाया आसमान
अहमदाबाद के चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत
दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान: CM रेखा गुप्ता की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो सड़ा हुआ माल नष्ट
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की राजनीति पर उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली में दिवाली की बंपर कमाई: राजनीतिक शोर के बीच 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा कारोबार
दिवाली पार्टी में बुजुर्ग का स्वैग: ओ हो हो हो गाने पर लगाए शानदार ठुमके, इंटरनेट हुआ कायल
अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड की तैयारी: 30 लाख दीयों और 2100 ड्रोन्स से जगमगाएगी रामनगरी
छक्का पड़ने पर गुरनूर का खूंखार पलटवार: सैंटनर को आक्रामक सेंड-ऑफ देकर मचाया कोहराम
अफसर से अब नेता बनेंगी अनुपमा राग? VRS लेकर सियासी गलियारों में हलचल
शुभमन गिल का मास्टरस्ट्रोक: वेलिंगटन में क्यों नहीं की पहले बल्लेबाजी? कप्तान ने खोला राज