दिल्ली में दीपावली का जश्न इस बार तकनीक, भक्ति और संगीत के अनूठे मेल के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस के मौके पर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दिल्ली की दिवाली उत्सव का शानदार आगाज हुआ। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आसमान में बिखरी आस्था की छटा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेगा ड्रोन शो रहा। हजारों ड्रोन ने सेंट्रल पार्क के ऊपर आसमान में प्रभु श्रीराम, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की दिव्य आकृतियां उकेरीं। इसके साथ ही विकसित भारत की झलक ने भी मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। यह दृश्य उपस्थित हजारों लोगों के लिए यादगार बन गया।
सकारात्मकता और विकास का संकल्प सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन क्लीन दिवाली, ग्रीन दिवाली के संदेश को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब नकारात्मकता को पीछे छोड़कर विकास और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार राजधानी को विकास के नए पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नकारात्मक माहौल को उत्सव में बदलने की कवायद पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का मकसद कनॉट प्लेस के पुराने नकारात्मक माहौल को बदलकर उसे उत्सव और सकारात्मकता का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भी अब देश के अन्य बड़े शहरों की तरह भव्य सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
भक्ति और संगीत का संगम ड्रोन शो के बाद सेंट्रल पार्क में मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद केशवम समूह ने भजन क्लबिंग पेश की। पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ ढालकर जब युवाओं के सामने प्रस्तुत किया गया, तो वहां मौजूद हर कोई झूम उठा।
शनिवार को भी जारी रहेगा उत्सव इस भव्य आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा व अनिल कुमार शर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। दिल्ली की दिवाली का यह उत्सव शनिवार को भी जारी रहेगा, जहां दिल्लीवासी एक बार फिर तकनीक और परंपरा के इस अनूठे संगम का आनंद ले सकेंगे।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी प्यारी दिल्ली 🪔
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 6, 2026
पिछले साल कर्तव्य पथ पर दिल्ली ने भव्य दीपावली मनाई थी। इस बार कनॉट प्लेस में हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अद्भुत उत्सव सज रहा है।
आज सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ का शुभारंभ किया। महाआरती की गूंज, मेगा ड्रोन… pic.twitter.com/gKpghXhu7j
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका: क्या यह आतंकी साजिश है? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दिवाली धमाका: अंडर-19 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की महाजंग, जानें कब और कहां देखें लाइव
दिल्ली-NCR में GRAP-3 नाकाम: दमघोंटू हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार
E20 बना 420! पेट्रोल के नाम पर क्या भर रही हैं कंपनियां? राहुल गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब
गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, जांच में जुटी ATS-IB; डिलीवरी बॉय घायल
बांग्लादेश: ढाका में हिंदू महिला से बर्बरता का आरोप, पुलिस की टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
2027 से पहले अखिलेश का अयोध्या कार्ड : रामलला के दरबार से भाजपा के हिंदुत्व को चुनौती
अब हवाई सफर में नहीं होगी थकान: सिंगापुर एयरलाइंस लाई आसमान में डबल बेड , जानें क्या होगा खास
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स के लिए फीकी दिवाली: 9 साल से वेतन में नहीं हुआ इजाफा, CM से लगाई गुहार
व्हाइट हाउस से दुबई तक: दुनियाभर में गूंजी दिवाली की रोशनी , भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम