नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में बिक रहे E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे आम जनता के साथ पेट्रोल चोरी और बड़ी धोखाधड़ी करार दिया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कर्नाटक सरकार द्वारा कराई गई एक जांच का डेटा साझा किया है। राज्य के 7 जिलों से पेट्रोल के 14 सैंपल लिए गए थे, जिन्हें मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांचा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि 14 में से 11 सैंपल में एथेनॉल की मात्रा तय 20 प्रतिशत की सीमा से काफी अधिक पाई गई।
राहुल गांधी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि आईओसीएल (IOCL) के सैंपल में 31.2 प्रतिशत और एचपीसीएल (HPCL) के सैंपल में 30.5 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समस्या केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी (IOCL, HPCL, BPCL) से लेकर निजी तेल कंपनियां (Nayara, Shell) तक नियमों का सरेआम उल्लंघन कर रही हैं।
विपक्ष के नेता ने चेतावनी दी कि अत्यधिक मिलावट के कारण आम जनता की गाड़ियां बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहन इतने अधिक एथेनॉल मिश्रण को सहने के लिए नहीं बने हैं। इसका सीधा असर वाहन के माइलेज और इंजन की आयु (लाइफ) पर पड़ रहा है, जिससे आम उपभोक्ता को बार-बार मैकेनिक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तीन सवाल किए हैं:
अपनी पोस्ट के अंत में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस नीति का फायदा वास्तव में जनता को मिल रहा है या फिर यह चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का जरिया है?
E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2026
मोदी सरकार कहती है - पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।
नतीजा देखिए
- 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
- IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
-… pic.twitter.com/A46cpeXfPp
दिल्ली-NCR में GRAP-3 नाकाम: दमघोंटू हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार
बाजार में सरेआम अश्लीलता: महिला के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, लोगों की प्रतिक्रिया देख उड़ जाएंगे होश
अब केवल सीमा पर नहीं, साइबर और सूचना युद्ध के दौर में भारत: राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी
हनु-मैन स्टार तेजा सज्जा बंधेंगे परिणय सूत्र में, सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा सगाई का निमंत्रण
बिहार में अब माफियाओं का हिसाब होगा: तेजस्वी और राहुल पर बरसी BJP
भ्रामक रिपोर्ट : लॉबिंग फर्मों पर विदेश मंत्रालय ने साफ की स्थिति, 1948 से जारी है यह परंपरा
न ऑफिस, न बॉस: सिर्फ 60 दिन सोने के लिए इस लड़की को मिले 9.6 लाख रुपये
पंजाब में पोस्टर वॉर से गरमाई सियासत: क्या है कांग्रेस और आप की इस कड़वाहट के पीछे का सच?
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हलचल: मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री!
अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को कालीघाट में बवाल: आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में हिंसक झड़प