क्या आपकी गाड़ी का माइलेज अचानक घट गया है या इंजन से अजीब आवाज आ रही है? पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब कर्नाटक सरकार के एक दावे ने पूरे देश में खलबली मचा दी है।
कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में ईधन की गुणवत्ता की जांच के दौरान इंडियन ऑयल (IOCL) के एक सैंपल में इथेनॉल की मात्रा 20% के बजाय 31.2% पाई गई। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोपों के बाद सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपना पक्ष रखा है। कंपनियों का कहना है कि ये दावे पूरी तरह निराधार हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश भर में बड़े स्तर पर सैंपलिंग की है।
इंडियन ऑयल ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 893 सैंपल एकत्र किए थे। इनमें कर्नाटक के 56 नमूने भी शामिल हैं। जांच के बाद सामने आया कि सभी नमूनों में इथेनॉल की मात्रा 19% से 21% के बीच है, जो कि निर्धारित मानक के भीतर है।
विवाद को खत्म करने के लिए तेल कंपनियों ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव दिया है। IOCL, BPCL और HPCL ने मांग की है कि राज्य सरकार के साथ मिलकर संयुक्त और पारदर्शी जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। कंपनियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास रखें।
सरकार का लक्ष्य पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर प्रदूषण कम करना और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाना है। वर्तमान में देशभर में E20 (20% इथेनॉल मिला पेट्रोल) पेट्रोल दिया जा रहा है। हालांकि, तय सीमा से ज्यादा मिलावट सीधे इंजन की कार्यक्षमता और माइलेज पर असर डाल सकती है, यही कारण है कि यह मुद्दा ग्राहकों के लिए बेहद संवेदनशील है।
Recent claims of excessive ethanol blending at certain retail outlets in Karnataka are not supported by testing conducted through prescribed procedures. All 893 samples tested across 27 States and UTs, including 56 from Karnataka, were found to be within the prescribed 19–21% ethanol range. IndianOil, along with BPCL and HPCL, has sought joint, transparent testing with the State Government to establish the facts. IndianOil remains steadfast in its commitment to fuel quality, transparency and customer trust. We urge customers to rely on verified information from official sources. #IndianOil #E20 @HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @ChairmanIOCL @sahneyas
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) November 6, 2026
बिहार में अब माफियाओं का हिसाब होगा: तेजस्वी और राहुल पर बरसी BJP
लाल साड़ी वाली महिला और सांड का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
अयोध्या दीपोत्सव: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- रामद्रोहियों को रोशनी अच्छी कैसे लगेगी
लाल सागर की लहरों पर किरेन रिजिजू: फ्लोटिंग मस्जिद के दर्शन और हज 2027 की नई तैयारी
PVR INOX के जूस काउंटर पर लगा ताला: इस्तेमाल किए हुए कपों को धोकर दोबारा इस्तेमाल करने का आरोप
E20 पेट्रोल में 31% तक इथेनॉल की मिलावट: कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, गाड़ियों के माइलेज पर सीधा असर
पेट्रोल में 31% तक एथेनॉल? कर्नाटक की जांच ने खड़ा किया बड़ा विवाद, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर
IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, जब तक फैंस जागे तब तक आधी कीवी टीम ढेर
पटना से प्रयागराज तक छोटे सरकार का शक्ति प्रदर्शन: सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, पुलिस से हुई तनातनी
बिग बॉस के घर में करण जौहर का कॉफी विद करण स्टाइल: यंग डीएसए ने लव से दोस्ती को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती