आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में जहां दुनिया नकल रोकने के लिए नई तकनीकें तलाश रही है, वहीं IIT गोवा ने परीक्षा लेने का एक ऐसा तरीका निकाला है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पेपर ने साबित कर दिया है कि अगर प्रोफेसर चाहें, तो नकल की गुंजाइश को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
IIT गोवा के इस अनोखे पेपर की तस्वीर IITian आकाश संपूर्णानंद पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। उन्होंने लिखा, जहां पूरी दुनिया नकल करने वालों को पकड़ने में लगी है, वहीं IIT प्रोफेसरों ने नकल को ही बेमानी कर दिया है। वे हमेशा बाकी लोगों से दो कदम आगे की सोचते हैं।
पारंपरिक परीक्षाएं केवल यह जांचती हैं कि छात्र को जवाब रटा है या नहीं। लेकिन आज AI की मदद से किसी भी इंजीनियरिंग सवाल का जवाब 5 सेकंड में मिल सकता है। प्रोफेसर का मानना है कि 2026 में रटने की क्षमता परखना बेकार है। असल इंजीनियरिंग समस्या को हल करना नहीं, बल्कि सही समस्या को पहचानना है।
IIT गोवा के एनालॉग सर्किट्स विषय के इस पेपर में सिर्फ दो मुख्य निर्देश दिए गए हैं:
यह सिर्फ नकल रोकने का तरीका नहीं है, यह फर्स्ट-प्रिंसिपल्स थिंकिंग पर आधारित है। इंडस्ट्री में भी किसी को पहले से लिखा हुआ प्रॉब्लम स्टेटमेंट नहीं मिलता। वहां काम ही यह है कि आप यह तय करें कि कौन सी समस्या सुलझाने लायक है। यह परीक्षा छात्रों की रटने की क्षमता नहीं, बल्कि उनके विषय की गहरी समझ और सोचने के नजरिए को परखती है।
Everyone else is trying to catch the cheaters in the age of AI. He just made cheating pointless. IIT professors have a habit of being two moves ahead of the room.
— Akash Sampurnanand Pandey (@late_bloomer_7) November 6, 2026
For a hundred years, exams tested one thing: can you produce the right answer. That made sense when answers were… pic.twitter.com/NCgE5TpBR8
तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक का रोमांटिक अंदाज, हाथ थामे पार्टी में बिखेरा जलवा
JSSC CGL: सरकार की किरकिरी! हाईकोर्ट ने रद्द किया परीक्षा रद्द करने का फैसला
यूपी पंचायत चुनाव पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- आरक्षण के बिना नहीं होने दूंगा चुनाव
आर्यवीर सहवाग का तूफान: नेपाल के खिलाफ बरसे चौके-छक्के, टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत
क्या सरकारी संपत्ति किसी की निजी जागीर है? ट्रेन में युवक की शर्मनाक हरकत ने खड़े किए बड़े सवाल
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट: निर्णायक मुकाबले से पहले कीवी टीम को दोहरा झटका, टीम इंडिया में बड़े बदलाव
गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
500 लोगों के साथ रामायण देख भावुक हुए अनुपम खेर , फिल्म को लेकर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
दिवाली के पटाखों में छिड़ी Avengers और Dr. Doom की जंग, सोशल मीडिया पर मची धूम
ट्रेन में भीषण आग से मची चीख-पुकार: 1,500 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; VIDEO देख कांप जाएगी रूह