मनेर में सुबह-सुबह गोलियों की गूंज बिहार की राजधानी पटना का मनेर इलाका आज सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। शेरपुर गंगा घाट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन कुख्यात शूटर मारे गए। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है।
20 मिनट तक चली मुठभेड़ पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर लगातार 24 राउंड फायरिंग की। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 18 राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर हथियार बरामद पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से तीनों अपराधियों के शव और हथियार बरामद किए हैं। इनमें देशी पिस्टल और दो देशी कट्टे शामिल हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि मारे गए तीनों अपराधी पेशेवर शूटर थे जो सुपारी लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देते थे। वे पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे।
अस्पताल में परिजनों का भारी बवाल मुठभेड़ के बाद दानापुर अस्पताल में भारी हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में जुटे परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए निर्दोषों को मारा है। हंगामे को देखते हुए चार थानों की पुलिस और 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
पुलिस खबरी के शक में युवक की पिटाई अस्पताल परिसर में भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। आक्रोशित लोगों ने एक युवक को पुलिस का खबरी समझकर घेर लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने बमुश्किल युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान बीच-बचाव करते हुए एएसपी अजीत कुमार को भी चोटें आई हैं।
कौन थे मारे गए शूटर? मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव (दानापुर), बबलू कुमार (मनेर) और राजेश शर्मा (गंगहारा) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों सुपारी किलर पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल थे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (FSL) ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मामले की हर पहलू से जांच की जा सके।
*मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़।
— SANTOSH PANDEY (@Santosh53172026) November 6, 2026
पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में 03 अपराधियों की मौत हुई है, जबकि मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गए हैं। @dm_patna @PatnaPolice24x7 @bihar_police https://t.co/mC7ChvHgnC pic.twitter.com/Gj1IndFGPL
Meta ग्लासेस पहनकर थिएटर में एंट्री की जिद, गार्ड से हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल
अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन : 100 गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज रवाना, अतीक अहमद की यादें ताजा
दिल्ली में त्योहारी सीजन पर मिलावटखोरों की शामत: 100 किलो दूषित सामग्री नष्ट, 8 दुकानों पर गिरी गाज
डीके शिवकुमार बने तिम्मा : बीजेपी ने AI वीडियो के जरिए कर्नाटक सरकार पर कसा तंज
20 साल से बंद था घी का डिब्बा, खोलने पर जो दिखा उसे देख दंग रह गई दुनिया
धनतेरस पर देश भर में बंपर खरीदारी: सोने-चांदी के गिरते भाव ने बाजार में फूंकी नई जान
तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक का रोमांटिक अंदाज, हाथ थामे पार्टी में बिखेरा जलवा
रामायण देख भावुक हुए अनुपम खेर: रणबीर कपूर की एक्टिंग को बताया ऐतिहासिक , कहा- 100 साल में ऐसी फिल्म नहीं बनी
पीएम मोदी से मिले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, नन्ही रिद्धिमा संग दिखीं खास तस्वीरें
दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग: 45 दुकानें जलकर खाक, बाल-बाल बची जान