बिग बॉस 20 के घर में रिश्तों का समीकरण लगातार बदल रहा है। दिवाली से पहले हुए संदेशे आते हैं टास्क के दौरान रैपर यंग DSA ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने न केवल घर वालों को बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया है।
गर्लफ्रेंड समीक्षा पर किया 10 बार चीट माता-पिता का रिकॉर्डेड मैसेज सुनने के बाद यंग DSA काफी भावुक दिखे, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने स्काउटOP के सामने अपने रिश्ते का काला सच बयां कर दिया। यंग ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा (सामा) को एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 10 बार धोखा दिया है। उन्होंने डर जताते हुए कहा कि उन्हें लगता है अब उन्होंने समीक्षा को खो दिया है।
समीक्षा को नहीं थी धोखे की भनक यंग DSA ने स्काउटOP से बातचीत में बताया कि जब तक वह शो में नहीं आए थे, तब तक उनकी गर्लफ्रेंड को उनके धोखे की जानकारी नहीं थी। उन्हें डर सता रहा है कि शो के जरिए या बाहर आने के बाद उन्हें सच का पता चल गया होगा। शो में अब तक अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी पसंदीदा औरत बताने वाले यंग का यह चेहरा फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
सोशल मीडिया पर निशाने पर यंग DSA यंग DSA के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। फैंस का कहना है कि जो व्यक्ति खुद अपने रिश्ते में ईमानदारी नहीं रख सका, वह दूसरों को क्या ज्ञान देगा। कई यूजर्स ने उन्हें स्काउटOP पर टिप्पणी करने के लिए आड़े हाथों लिया है।
यूजर्स का कहना है, जो इंसान खुद 10 बार चीट कर चुका है, उसे दूसरों के निजी रिश्तों पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं है। लोग उनकी ग्रीन फ्लैग वाली छवि पर भी सवाल उठा रहे हैं।
टास्क के दौरान हुआ खुलासा दरअसल, यह पूरा वाकया दिवाली के टास्क के दौरान सामने आया। जब कनिका मान ने यंग DSA के माता-पिता का मैसेज प्ले किया, तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। हालांकि, उन्हें इस बात की भी बेचैनी थी कि उनके माता-पिता के संदेश में समीक्षा का कहीं जिक्र नहीं था। इसी तनाव में उन्होंने स्काउट के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
फिलहाल, इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर यंग DSA की छवि पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। दर्शक अब देखना चाहते हैं कि क्या शो के फिनाले तक उनका यह राज उनके गेम पर भारी पड़ेगा या नहीं।
Yung DSA admits he s a serial cheater who has done it 10-12 times. Scout is being unfaithful to his girlfriend and calls his ex gold digger on ntv. Anyone who supports such people should be ashamed. 🤢🤢🤢#BiggBoss20 pic.twitter.com/95aXVxQAIO
— as. (@masthreezero) November 4, 2026
बागेश्वर बाबा पर घमासान: ओपी राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती, तो अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता ने NDA को घेरा
बस कर बहन, कितना गले लगाएगी? लव गिल की हरकत पर भड़कीं काम्या पंजाबी
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत का हॉकी तांडव , दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश
दिवाली पर बर्बरता: गरीब महिला की मेहनत पर चढ़ा दी गाड़ी, चकनाचूर हुए दीये
दुश्मन के डिफेंस सिस्टम को चकमा देगी प्रलय , DRDO का एक और सफल प्रहार
दूसरे वनडे में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर है नजर
मैदान पर विराट का जॉन सीना अवतार: 38 की उम्र में भी बरकरार है उनका ये शरारती अंदाज
भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू: अब भारतीयों के लिए खुले रोजगार और पढ़ाई के नए रास्ते
अपनी ही कमाई के लिए कतार में अन्नदाता , बैंक की अव्यवस्था से किसान बेहाल
किंग कोहली का 38वां जन्मदिन: मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक शुभकामनाओं की बरसात