रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले 321 दिनों से जारी संघर्ष को नई दिशा देते हुए गुरुवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के सरकारी आवास का घेराव किया।
परिजनों के साथ सड़क पर उतरे अभ्यर्थी आंदोलन अब केवल अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं रहा है। इस बार प्रदर्शनकारी अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ नया रायपुर स्थित मंत्री बंगले के बाहर डटे हैं। कड़ाके की धूप में भी अभ्यर्थियों का हौसला कम नहीं हुआ है। भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सालों का संघर्ष और खोखले आश्वासन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बीते 321 दिनों से लगातार शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। हर बार उन्हें केवल कोरे आश्वासन मिले हैं। दीपावली जैसे बड़े त्योहार बीत जाने के बावजूद इन परिवारों के घरों में रोजगार की रोशनी नहीं पहुंच सकी है। बार-बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू न होने से उनमें भारी आक्रोश है।
न्यायालय के आदेशों का हवाला अभ्यर्थियों का दावा है कि उनकी मांग पूरी तरह कानूनी है। वे हाईकोर्ट (HC) और सुप्रीम कोर्ट (SC) के फैसलों का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि अदालत के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी 2300 पदों पर भर्ती क्यों रुकी हुई है? उन्होंने सरकार के महिला सशक्तिकरण और रोजगार के दावों पर भी तीखे सवाल खड़े किए हैं।
बिना तारीख लिए नहीं हटेंगे कदम इस बार अभ्यर्थी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री स्वयं बाहर आकर उनसे मुलाकात नहीं करते और नियुक्ति की पक्की तारीख की घोषणा नहीं करते, तब तक वे वहां से टस से मस नहीं होंगे। उन्हें अब किसी भी तरह के आश्वासन की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें एक ठोस कार्ययोजना चाहिए।
*321 दिनों से डीएड अभ्यर्थी 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई दीपावली बीत गई, अब थोड़ी दिन में फिर त्यौहार आ रहा है लेकिन इन परिवारों के घरों में रोजगार की उम्मीद का दीया अब भी नहीं जला। आज अभ्यर्थी परिजनों के साथ शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डटे हैं। उनका कहना है कि मंत्री @GajendraYdvBJP से मुलाकात हुए बिना वापस नहीं लौटेंगे।
— Jaydas Manikpuri (@JayManikpuri2) November 5, 2026
अरब से ज्यादा देसी हूं : भारतीय पत्नी से शादी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का मजेदार खुलासा
बस कर बहन, कितना गले लगाएगी? लव गिल की हरकत पर भड़कीं काम्या पंजाबी
PPSC भर्ती महाघोटाला: क्या योग्य युवाओं के हक पर डाका डाल रही है मान सरकार?
मैं लायक नहीं हूं... , रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल निभाने से क्यों किया था मना?
दिल्ली के चावड़ी बाजार में मातम: तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे से दबे कई लोग
वेलिंगटन में टीम इंडिया का दबदबा: क्या स्काई स्टेडियम में बढ़ेगी सीरीज में बढ़त?
कांकेर में तस्करों को छोड़ना पड़ा 1 करोड़ का काला सोना , 280 किलो गांजा बरामद
SAFF चैंपियनशिप: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, सुहैल भट्ट बने हीरो
बीवी पगलू वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- सुकून चाहिए तो मेरी बात मान लो
नागौर में दिवाली से पहले मातम: पटाखा गोदाम में भीषण धमाके से 2 की दर्दनाक मौत, सवालों के घेरे में सुरक्षा इंतजाम