वॉशिंगटन: अमेरिकी संसदीय चुनावों में इल्हान उमर ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। मिनेसोटा के 5वें कांग्रेगेशनल डिस्ट्रिक्ट से उन्होंने पांचवीं बार शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उन पर लगाए गए तमाम आरोपों और चुनावी हमलों की हवा निकल गई है।
ट्रंप के आरोपों को नकारा चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर को अपना मुख्य निशाना बनाया था। ट्रंप प्रशासन ने उन पर निजी जिंदगी को लेकर झूठ बोलने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि उनके घर पर छापेमारी और डीएनए सैंपल लेने तक की खबरें सामने आई थीं, लेकिन जनता के भारी समर्थन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
बंपर वोटों से मिली जीत इल्हान उमर को इस चुनाव में 76.48 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन नेगेल को मात्र 16.23 प्रतिशत मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस भारी अंतर की जीत को इल्हान ने लैंडस्लाइड विक्ट्री करार दिया है।
पति के साथ जमकर थिरकीं इल्हान जीत के बाद इल्हान का अंदाज देखने लायक था। उन्होंने मिनियापोलिस के कार्मेल मॉल (जो अमेरिका का पहला सोमाली शॉपिंग सेंटर है) में अपने पति और समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर उनका डांस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ट्रंप की पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
क्या बोलीं इल्हान उमर? जीत के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए इल्हान ने कहा, थैंक्यू मिनेसोटा। दुनिया को फिर से दिखाने के लिए कि हम कौन हैं और किन मूल्यों के साथ खड़े हैं। हमने नफरत और कट्टरता को खारिज कर दिया है। हम डर और विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।
डेमोक्रेटिक गढ़ का दबदबा मिनेसोटा का यह क्षेत्र डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है। इल्हान उमर 2019 से लगातार अमेरिकी संसद की सदस्य रही हैं। इस जीत ने न केवल उनके राजनीतिक करियर को मजबूती दी है, बल्कि यह भी संदेश दिया है कि उनके खिलाफ चलाए गए ट्रंप के तमाम चुनावी अभियान मतदाताओं पर कोई असर नहीं डाल सके।
SHE’S BACK: Ilhan Omar breaks into a victory dance after securing a fifth term in Congress.
— Fox News (@FoxNews) November 4, 2026
The Minnesota Democrat celebrates alongside her husband and enthusiastic supporters at Karmel Mall in Minneapolis, the nation s first Somali shopping center and a spot she s reportedly a… pic.twitter.com/sM8oN27SWX
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: SIR पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार सरकार
वेलिंगटन में विराट-रोहित की अग्निपरीक्षा: जानिए हेनरी स्टेडियम में कैसा है दोनों का रिकॉर्ड
क्या मनीष कश्यप को मिल गई हमसफर ? अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर शुरू की चर्चा
चुनाव आयुक्तों को आजीवन सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग को थमाया नोटिस
पुणे बना इलेक्ट्रिक वाहनों का नया गढ़: मर्सिडीज-बेंज ने लॉन्च की नई मेड इन पुणे GLC, सीएम फडणवीस ने जताया भरोसा
4000 करोड़ की रामायण पर लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी, रवि दुबे के काम पर कही ये बड़ी बात
चावड़ी बाजार हादसा: लापरवाही पर MCD का कड़ा प्रहार, दो इंजीनियर सस्पेंड
दिल्ली की सड़कों पर अब मशीनों का राज: बिना मानवीय दखल के होगी वाहनों की फिटनेस जांच
विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: कहीं GOAT तो कहीं ग्रैंडमास्टर , दिग्गजों ने लुटाया प्यार
जेपी गंगा पथ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी: ऑटो-ई-रिक्शा चालकों पर FIR, यूट्यूब वीडियो बना मुसीबत