दिल्ली से गुवाहाटी के बीच चलने वाली प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का सपना जल्द ही हकीकत में बदल सकता है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिससे पूर्वोत्तर भारत की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। हालांकि, इस राह में चिकन नेक कॉरिडोर सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है।
क्या है चिकन नेक की चुनौती? सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे चिकन नेक कहा जाता है, पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने वाला एक बेहद संकरा रास्ता है। यह मात्र 22 किमी चौड़ा है और कहीं-कहीं तो यह सिमटकर सिर्फ 16 किमी रह जाता है। यहां पहले से ही भारी ट्रैफिक, हाईवे और मौजूदा रेल नेटवर्क का दबाव है। ऐसे में बुलेट ट्रेन के लिए अलग ट्रैक बिछाना एक जटिल इंजीनियरिंग टास्क है।
जमीन के अंदर या ऊपर से निकलेगी ट्रेन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस तकनीकी समस्या का समाधान साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस संकरे इलाके में बुलेट ट्रेन को उतारने के लिए या तो जमीन के नीचे सुरंग (अंडरग्राउंड) बनानी होगी, या फिर ऊंचे पिलर्स पर (एलिवेटेड ट्रैक) रेल मार्ग का निर्माण करना होगा। अभी अंतिम अलाइनमेंट और इंजीनियरिंग सर्वे पर काम होना बाकी है।
बजट में हो सकता है तीन गुना इजाफा सीएम सरमा ने इस प्रोजेक्ट को साहसिक कदम बताते हुए स्वीकार किया कि इसकी लागत सामान्य परियोजनाओं से काफी अधिक होगी। उन्होंने कहा, इसमें तकनीकी जटिलताओं के कारण निवेश दो से तीन गुना तक बढ़ सकता है। इस विषय पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे।
8 घंटे में तय होगा दिल्ली-गुवाहाटी का सफर यह बुलेट ट्रेन दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और पटना होते हुए सिलीगुड़ी और फिर गुवाहाटी तक पहुंचेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली से गुवाहाटी के बीच की यात्रा का समय घटकर 8 घंटे से भी कम रह जाएगा।
विकास के नए द्वार खुलेंगे पूर्वोत्तर के लिए यह रेल गलियारा महज एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक विकास का जरिया है। इससे क्षेत्र में व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को बुलेट ट्रेन मैप में शामिल करना पूर्वोत्तर के प्रति केंद्र सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और भविष्य की आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे।
*A bullet train through the Chicken s Neck? Many thought it is impossible.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 3, 2026
Honouring Assam s request, Adarniya @narendramodi ji approved the project up to Guwahati, with Shri @ashwinivaishnaw ji championing our ambitions throughout.
Here s how it will work 👇 pic.twitter.com/yp92tjM3NP
हिटमैन का फिटमैन अवतार: 39 की उम्र में रोहित शर्मा की चीते जैसी फुर्ती देख हैरान रह गए डेरिल मिचेल
क्या अब दीदी रहीं आंटी ? शुभेंदु अधिकारी के तीखे कटाक्ष से बंगाल की सियासत गर्म
फिटनेस पर उठे सवालों का रोहित ने दिया करारा जवाब, हवा में उड़ते हुए किया सुपरमैन रनआउट
भारत की प्रगति से बेचैन हैं कुछ तत्व: सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाने का है षड्यंत्र
बिहार में क्राइम होता है, अपराध नहीं : सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी का तीखा हमला
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बारिश का साया, गिल और विराट ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले: सेना में कार्यकाल 2 साल बढ़ा, अब 6 साल तक मिलेगी सेवा की गारंटी
रात के 2 बजे ट्रेन में फर्जी TTE का आतंक: सादे कागज पर काट रही थी रसीद, पोल खुली तो हुई फरार
कुंठा और उद्दंडता से भरे हैं राहुल गांधी : BJP का तीखा पलटवार, संसद से भागने पर घेरा
फिट नहीं थे हिटमैन ? हवा में उड़कर रोहित शर्मा ने दिया आलोचकों को करारा जवाब