डकार: भारत की राजकुमारी लैंचेनबी चानू ने सेनेगल में चल रहे यूथ ओलंपिक 2026 में इतिहास रच दिया है। राजकुमारी ने महिला चांगक्वान वुशु स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वे यूथ ओलंपिक के इतिहास में वुशु में पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं।
चौथे स्थान से पदक तक का सफर राजकुमारी की शुरुआत थोड़ी कठिन रही। प्रतियोगिता के पहले चरण यानी गनशु रूटीन में उन्हें 8.723 अंक मिले, जिससे वे चौथे स्थान पर थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और चांगक्वान रूटीन में शानदार वापसी करते हुए 9.316 अंक बटोरे। कुल 18.039 अंकों के साथ उन्होंने पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया।
मुकाबले का कड़ा संघर्ष इस स्पर्धा में मिस्र की सोंडोस सोनबोल ने 18.660 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि वेनेजुएला की वैलेरिया फ्रैनरीस डुडामेल अल्वाराडो 18.199 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फाइनल से पहले शुरुआती राउंड में भी राजकुमारी ने 17.982 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की थी।
लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि राजकुमारी का यह पदक कोई इत्तेफाक नहीं है। इससे पहले वे चीन के तियानजिन में आयोजित 2026 वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनकी निरंतरता और कड़ी मेहनत ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उभरता हुआ सितारा बना दिया है।
मणिपुर से निकल रही हैं खेल प्रतिभाएं मणीपुर की रहने वाली राजकुमारी लैंचेनबी चानू राज्य की खेल परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। मणिपुर का वुशु में हमेशा से दबदबा रहा है। इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए वुशु में एकमात्र पदक जीतने वाली नोरेम रोशिबिना देवी भी इसी राज्य से ताल्लुक रखती हैं। राजकुमारी की इस सफलता ने देश में वुशु के प्रति एक नई उम्मीद जगाई है।
A moment to cherish for Rajkumari Lanchenbi Chanu! 🇮🇳🥉
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) November 3, 2026
Watch her celebrate her podium finish at the Youth Olympic Games.#Dakar2026 #YouthOlympics #Wushu pic.twitter.com/D7X4GQtviL
जिम्बाब्वे टीम में बड़ा उलटफेर: 9 साल बाद दिग्गज की वापसी, 22 साल के युवा को मिली कमान
मुंबई: प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे बदली तस्वीर, उपेक्षित जगह अब बनी अर्बन गार्डन
39 की उम्र में फिटमैन का कमाल: रोहित शर्मा की बिजली जैसी फुर्ती देख दंग रह गए फैंस
रोहित शर्मा की सुपरमैन फील्डिंग: 39 की उम्र में भी फिटनेस का लोहा, डेरिल मिचेल का किया शिकार
गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन: नितिन नवीन आज करेंगे लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की अगुवाई
थार सवार दबंगों का आतंक: पहले भरवाया 2000 का डीजल, फिर कर्मचारी की जेब से उड़ाए 5500 रुपये
नए साल पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 18 ट्रेनों का किराया होगा कम, अब सुपरफास्ट चार्ज से मुक्ति
सावधान! कहीं आप मिलावटी दूध से तो नहीं बना रहे मिठाइयां? घर पर खुद करें शुद्धता की जांच
रेलवे की मनमानी: 3 गुना पैसे देकर भी मिली RAC सीट, महिला ने पूछा- 22 घंटे इस हाल में कैसे सफर करूं?
दिल्ली हुई जाम-जाम: दीवाली की खरीदारी ने सड़कों पर थामी रफ्तार, घंटों रेंगते रहे वाहन