साल 2026 के बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में एक ऐसा बेंचमार्क सेट कर दिया है, जिसे पार करना अन्य बड़े बजट की फिल्मों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा है।
रामायण से थी भारी उम्मीदें नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण से दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स को बहुत उम्मीदें थीं। 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म का बज इतना अधिक था कि माना जा रहा था कि यह एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 को पीछे छोड़ देगी। लेकिन हकीकत दावों से कोसों दूर है।
बुकिंग में धुरंधर 2 का जलवा आंकड़ों पर नजर डालें तो धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज से पहले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। फिल्म का पहले दिन का रिस्पांस ऐतिहासिक रहा। इसके मुकाबले रामायण की एडवांस बुकिंग काफी धीमी रही है।
टिकट बिक्री में भारी अंतर रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण के रिलीज से दो दिन पहले तक बुक माय शो पर करीब 5.23 लाख टिकट ही बिक सके हैं। वहीं, इसी समयावधि में धुरंधर 2 के 11 लाख टिकट बिके थे। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि रणबीर कपूर की फिल्म, रणवीर सिंह की फिल्म के मुकाबले लगभग आधी स्थिति में ही खड़ी है।
32-37 करोड़ पर सिमट सकती है रामायण रामायण का पहले दिन का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 24 करोड़ रुपये के आसपास है। उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल आंकड़े 32 से 37 करोड़ रुपये के बीच रहेंगे। यह धुरंधर 2 के 50 करोड़ के जादुई आंकड़े के सामने काफी कम है, जो फिल्म के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
क्या बना रहेगा रणवीर सिंह का राज? दृश्यम 3 और टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्मों के आने के बावजूद, धुरंधर 2 ने घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखी है। 1852.44 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन करने वाली यह फिल्म 2026 की निर्विवाद किंग बनी हुई है। साल के अंत तक रणवीर का यह दबदबा बरकरार रहता है या नहीं, यह देखना अब दिलचस्प होगा।
#Ramayana’s Opening Looks Below Average Considering Its MASSIVE Budget & HYPE! 🚨
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) November 3, 2026
Despite the enormous expectations, #Ramayana has sold barely HALF the tickets of #Dhurandhar2 in BMS Pre-sales at the same stage! 😳
A HUGE GAP between the two films!#RanbirKapoor #RanveerSingh pic.twitter.com/0jVWOl9umP
दिवाली पर छोटे नोटों की किल्लत? RBI के नाम से फैलाई जा रही अफवाह, जानें क्या है सच
यशस्वी जायसवाल की तूफानी वापसी: 7 पारियों का सूखा खत्म कर जड़ा शानदार शतक
एल्विश यादव का नया वीडियो वायरल: फैन के साथ हंसकर फोटो खिंचवाना पड़ा भारी?
क्या रामायण का होगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर के एक इशारे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें!
तमिल फिल्म जगत में दिवाली की रौनक: CM विजय ने 224 प्रोड्यूसर्स को दिए 16 करोड़
राम बनाम कृष्ण: धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- उन्हें कौन दे रहा है शह?
वो बहुत बदकिस्मत हैं : हार्दिक पांड्या की वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान
महाराष्ट्र के समुद्रीय क्षेत्र में 76 हजार करोड़ का निवेश; मुंबई वाटर मेट्रो से बदलेगी जल परिवहन की तस्वीर
रामायण की ट्रोलिंग पर भड़के नहीं रणबीर कपूर, दिया करारा जवाब
चक्रवात मुरासु का तांडव: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान, 120 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं