महाराष्ट्र के समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राज्य ने समुद्री अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देते हुए 76 हजार करोड़ रुपए के निवेश समझौते किए हैं। यह पहल न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।
निवेश का महा-मंच गोरेगांव स्थित नेस्को परिसर में आयोजित मैरीटाइम इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो के दौरान यह घोषणा की गई। मत्स्य व्यवसाय व बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने बताया कि महाराष्ट्र अब जहाज निर्माण, मरम्मत, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स का वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। इस सम्मेलन में नीदरलैंड, जर्मनी, जापान और यूएई समेत नौ देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
दुनिया देखेगी मुंबई की वाटर मेट्रो इस निवेश का एक मुख्य आकर्षण मुंबई वाटर मेट्रो परियोजना है। सरकार इसे एक विश्वस्तरीय जल परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। मंत्री नितेश राणे के अनुसार, यह परियोजना न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि इसे दुनिया की सबसे अत्याधुनिक जल परिवहन प्रणालियों में से एक बनाया जाएगा।
सिंगल विंडो से मिलेगा प्रोत्साहन निवेशकों को आकर्षित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं पर जोर दे रही है। राज्य के पास मौजूद विशाल समुद्र तट, प्राकृतिक बंदरगाह और औद्योगिक आधार इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सबसे मुफीद जगह बनाते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य राज्य को मैरीटाइम व्यापार का प्रमुख हब बनाना है।
लाखों युवाओं को मिलेंगे रोजगार इस निवेश का सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार दर पर पड़ेगा। बंदरगाहों की क्षमता बढ़ने और शिपिंग सेक्टर के विस्तार से लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना न केवल राज्य की प्रगति का जरिया बनेगी, बल्कि भारत के ब्लू इकोनॉमी के राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने में भी महाराष्ट्र की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
*Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI) यांच्या वतीने नेस्को, गोरेगाव येथे २ ते ४ नोव्हेंबर २०२६ दरम्यान आयोजित ४थ्या Maritime India Conference & Expo 2026 चे उद्घाटन आज माझ्या हस्ते पार पडले. यावेळी महाराष्ट्राच्या पोर्ट आणि मेरिटाइम क्षेत्रातील गुंतवणुकीच्या विविध संधी, पायाभूत सुविधांचा विकास, तसेच या क्षेत्राच्या भविष्यातील योजनांबाबत भूमिका मांडली. आदरणीय मुख्यमंत्री श्री.देवेंद्रजी फडणवीस यांच्या नेतृत्वाखाली महाराष्ट्र बंदर, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स आणि निर्यात क्षेत्रात जागतिक स्तरावर आपली क्षमता विस्तारण्याच्या दिशेने वाटचाल करत आहे. महाराष्ट्राच्या मेरिटाइम क्षेत्रात गुंतवणुकीच्या अमर्याद संधी असून जागतिक गुंतवणूकदारांसाठी महाराष्ट्र सज्ज आहे. महाराष्ट्राला लाभलेला विस्तीर्ण समुद्रकिनारा, नैसर्गिक बंदरे, मजबूत औद्योगिक पायाभूत सुविधा आणि निर्यातीसाठी उपलब्ध असलेली अनुकूल व्यवस्था यामुळे पोर्ट इंडस्ट्रीसाठी महाराष्ट्र हे महत्त्वाचे केंद्र ठरू शकते. या क्षेत्रात तब्बल ७६ हजार कोटी रुपयांचे गुंतवणूक करार करण्यात आले असून, गुंतवणूकदारांना प्रोत्साहन देण्यासाठी वन विंडो क्लिअरन्ससारख्या सुविधांवर भर दिला जात आहे. मुंबई वॉटर मेट्रोसारख्या आधुनिक जलवाहतूक संकल्पना, बंदरांची क्षमता वाढविणे, शिपिंग आणि लॉजिस्टिक्स क्षेत्राचा विस्तार तसेच निर्यातीला चालना देणे, या माध्यमातून महाराष्ट्राच्या मेरिटाइम क्षेत्राला नवी दिशा देण्याचा आमचा प्रयत्न आहे. अमृतकाळात भारताची सागरी क्षमता वाढविण्याच्या राष्ट्रीय उद्दिष्टाला महाराष्ट्राचे योगदान महत्त्वपूर्ण ठरणार आहे. या क्षेत्रातील गुंतवणुकीमुळे केवळ उद्योगांचा विस्तार होणार नाही, तर राज्यात रोजगाराच्या नव्या संधीही निर्माण होतील. महाराष्ट्राला देशातील आघाडीचे मेरिटाइम आणि सागरी व्यापाराचे केंद्र बनविण्याच्या दिशेने ही समिट निश्चितच महत्त्वपूर्ण ठरेल. @PMOIndia @ficci_india @shipmin_india @sarbanandsonwal @Dev_Fadnavis @CMOMaharashtra @mahamaritime1 @Ports_Dept_GoM #MaritimeIndia2026 #MaritimeIndiaConference #FICCI #InvestInMaharashtra #MaharashtraMaritime #PortDevelopment #MaritimeSector #ShippingIndustry #BlueEconomy #PortLedDevelopment #MumbaiWaterMetro #GlobalInvestment #MakeInMaharashtra #DevendraFadnavis #NiteshRane #MaharashtraGrowth
— Nitesh Rane (@NiteshNRane) November 2, 2026
चक्रवात मुरासु का तांडव: 120 किमी की रफ्तार से आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, कई इलाके जलमग्न
अंधेरे में CBI की डार्क गेम : सौरभ चंद्राकर को कैमरे से बचाने के लिए एयरपोर्ट की लाइटें की गईं गुल
खाटू श्याम के बाहर भीख मांगकर युवक ने कमाए 4500 रुपये, सालाना कमाई का गणित देख इंटरनेट हुआ दंग
वायरल ऑडियो से हड़कंप: मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने फूंक दिए ₹19 करोड़, नियम की उड़ाई धज्जियां!
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा प्रहार: 1170 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बिहार में क्राइम है पर अपराध नहीं: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बयान पर सियासत गरमाई
लड्डू का रंग कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी: FDA की रेड में 1,190 किलो मिठाई जब्त, देशभर में एक्शन जारी
48 घंटे का ऑपरेशन रेस्क्यू : मुंबई से 3000 किमी दूर नेवी ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए 20 लोग
प्रदूषण मुक्त दिवाली की अपील पर घमासान: दीया मिर्जा का वीडियो डिलीट होने पर भड़की सियासत
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड