सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आजकल किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसी कड़ी में एक युवक का वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उसने खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर अपनी कमाई का खुलासा किया है।
क्या है पूरा मामला? एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किए गए 42 सेकंड के इस वीडियो में युवक खुद को भिखारी के रूप में पेश करता है। उसने बताया कि उसने लोगों की सहानुभूति पाने के लिए अपने कपड़े फाड़े और खाटू श्याम मंदिर के मुख्य द्वार पर जाकर बैठ गया। उसके साथ एक कैमरामैन भी मौजूद था, जो पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था।
एक दिन में हुई लाखों की कमाई का दावा वीडियो में युवक ने हैरान करने वाला दावा किया कि दिन भर भीख मांगने के बाद उसने कुल 4,500 रुपये जमा कर लिए। वह वीडियो में कहता है, मुझे यकीन नहीं हो रहा, लोग सच में पैसे दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1.92 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
सालाना 16 लाख का गणित इस आंकड़े के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक की संभावित सालाना कमाई का हिसाब लगाना शुरू कर दिया। अगर कोई व्यक्ति रोजाना 4,500 रुपये कमाता है, तो महीने भर में उसकी कमाई 1,35,000 रुपये और सालाना 16 लाख 20 हजार रुपये हो जाती है। यह आंकड़ा कई कॉर्पोरेट कर्मचारियों के पैकेज से भी अधिक है।
लोगों ने उठाए सवाल वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड और फेक बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में लोग वायरल होने के लिए किसी भी व्यवसाय का मजाक बना सकते हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, कैमरामैन हमेशा गायब था, सब कुछ पहले से तय लगता है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि पेशेवर भिखारी ट्रेन से यात्रा करते हैं और उनकी आय का जरिया काफी संगठित हो चुका है। फिलहाल, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र जरूर बना हुआ है।
Aane wale samay me kuch aisa karta dikh jau to hairan mat hona 🙂 pic.twitter.com/3x3TNJQ1yd
— Introvert (@Introvert_hu_ji) September 21, 2025
मधुबनी में खाकी का खौफ: ASI की फायरिंग में ग्रामीण की मौत, आक्रोशित महिला ने DM का पकड़ा कॉलर
वर्दी का अनुशासन vs हक की लड़ाई: क्या पुलिस को प्रदर्शन करने का अधिकार है?
महाराष्ट्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत: गंभीर बीमारियों के इलाज और आपदा प्रबंधन के लिए बनी नई पब्लिक रिलीफ सोसायटी
समंदर में भारतीय नौसेना का पराक्रम: 48 घंटे के ऑपरेशन में लुटेरों के चंगुल से बचाए 20 क्रू मेंबर्स
रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया रामायण के तीसरे पार्ट का राज? फैंस बोले- स्पॉयलर कपूर इज बैक
वो बहुत बदकिस्मत हैं : हार्दिक पांड्या की वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान
हमेशा जवान रहो किंग : शाहरुख खान के जन्मदिन पर सलमान खान का खास अंदाज, फैंस का उमड़ा हुजूम
रणबीर कपूर की जिंदगी का असली दीया बनी राहा, बेटी के बर्थडे को लेकर एक्टर ने बयां की दिल की बात
अमेरिका में रचा जाएगा इतिहास? कौन हैं अब्दुल एल-सय्यद, जिनसे बढ़ गई है ट्रंप की टेंशन
बिहार में अपराध मुक्त के दावे पर घिरे सम्राट चौधरी, तेजस्वी ने वीडियो शेयर कर किया जोरदार हमला