महाराष्ट्र के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और आपदा पीड़ितों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर राज्य में महाराष्ट्र पब्लिक रिलीफ सोसायटी का गठन किया गया है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकारी सहायता के साथ-साथ कॉर्पोरेट और सामाजिक सहयोग से इलाज के लिए एक बड़ा फंड जुटाना है।
राज्य में कैंसर, हृदय रोग, किडनी और मस्तिष्क विकार जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज काफी महंगा होता है। आम परिवारों के लिए इसका खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। अब इस सोसायटी के माध्यम से जटिल सर्जरी और दीर्घकालिक इलाज के लिए मरीजों को बड़ी आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इतना ही नहीं, दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के लिए भी विशेष फंड की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की समीक्षा बैठक के बाद इस सोसायटी को मूर्त रूप दिया गया है। इसका उद्देश्य केवल सरकारी बजट पर निर्भर न रहकर सीएसआर (CSR) फंड, दानदाताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और कॉर्पोरेट जगत को एक मंच पर लाना है। इससे मुख्यमंत्री सहायता निधि को अतिरिक्त बल मिलेगा, जिससे जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक मदद पहुंचाई जा सकेगी।
इस सोसायटी का दायरा चिकित्सा तक ही सीमित नहीं है। राज्य में सूखे या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय प्रभावित नागरिकों को राहत पहुँचाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाएगा। यह सोसायटी दिव्यांगों के कल्याण, सामुदायिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को भी वित्तीय मदद प्रदान करेगी।
सोसायटी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समय पर संसाधन पहुँचाना है। प्रशासन ने देश के सभी दानवीर नागरिकों, कंपनियों और संस्थाओं से इस जनकल्याणकारी पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुँच सके। यह पहल महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#दुष्काळ , नैसर्गिक आपत्ती आणि अन्य आपत्कालीन परिस्थितीत बाधित नागरिकांना मदत करण्याबरोबरच आर्थिकदृष्ट्या गरजू रुग्णांच्या उपचारांसाठी अधिक निधी उपलब्ध करून देण्याच्या उद्देशाने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या संकल्पनेतून ‘महाराष्ट्र पब्लिक रिलीफ सोसायटी’ची स्थापना करण्यात… pic.twitter.com/aOEKaflpvN
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) November 3, 2026
क्या दिवाली पर बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? RBI ने दी सच्चाई
मौलाना जरजिस अंसारी का विवादित बयान: योगी सरकार वापसी पर घर जलेंगे - जानिए कौन हैं ये और क्यों मचा है बवाल?
पुतिन की अमेरिका को दो टूक: ईरान पर परमाणु हमला हुआ, तो यूक्रेन में रूस की बदलेगी रणनीति
वीडियो बनाते समय पति के ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल मंजर
नेहा बोरा को गौरव भाटिया का तीखा चैलेंज: हिम्मत है तो मदरसों में लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों पर बोलकर दिखाएं
4 नवंबर को अलर्ट: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का सितम
IND vs NZ: ऑकलैंड में इतिहास रचने को तैयार विराट कोहली, सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड खतरे में
मंदिरों पर विवादित टिप्पणी: नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भड़के केंद्रीय मंत्री
पासपोर्ट बना मोबाइल डायरेक्टरी: रिन्यूअल के लिए पहुंचे शख्स का कारनामा देख अधिकारी का सिर चकराया
मंदिरों के पुजारी बलात्कारी : नेहा बोरा के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा