बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मुरासु अब बेहद खतरनाक हो गया है। यह चक्रवात तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
आदि रात को होगा लैंडफॉल मौसम विभाग के अनुसार, मुरासु 2 और 3 नवंबर की आधी रात के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के निकट तट को पार करेगा। लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
असर और भारी बारिश की चेतावनी तूफान के चलते पलनाडु में 30 सेमी, प्रकाशम में 24 सेमी और मारकापुरम में 19 सेमी तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इसके अलावा कृष्णा, गुंटूर, बापटला, एलुरु और नेल्लोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
सीएम नायडू ने दिए कड़े निर्देश मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को जीरो कैजुअल्टी (जान-माल का नुकसान शून्य) का लक्ष्य दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि तूफान के गुजरने के बाद 48 घंटे के भीतर बिजली और आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी जाएं।
कर्नाटक की मदद और तैयारी बिजली के बुनियादी ढांचे को बचाने के लिए 31,000 पोल संवेदनशील इलाकों में पहुंचा दिए गए हैं। राहत कार्य के लिए 1,000 तकनीशियन तैनात किए गए हैं। वहीं, कर्नाटक सरकार ने भी आंध्र की मदद के लिए 500 लाइनमैन भेजे हैं।
19 उड़ानें प्रभावित खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण हवाई सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है। विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और तिरुपति एयरपोर्ट से कुल 19 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी कई सेवाएं बंद कर दी हैं।
चेन्नई में भी खतरा बरकरार चक्रवात का असर तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में भी दिखने लगा है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: High tides and rough sea witnessed in Chennai s Pattinapakkam ahead of Cyclone Murasu landfall over the South Andhra coast. Fishermen advised not to venture into the sea.
— ANI (@ANI) November 2, 2026
Cyclone Murasu is expected to cross between Nellore and Narsapuram between… pic.twitter.com/zeL59KWX53
राम-कृष्ण की तुलना पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री: टेढ़े और सीधे वाले बयान से मचा बवाल
बांग्लादेश में उबल पड़ा कपड़ा उद्योग: न्यूनतम वेतन के लिए सड़कों पर उतरे हजारों मजदूर, ढाका में हिंसक झड़प
ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते कदम: CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली में नई ऊर्जा संभावनाओं पर दिया बड़ा बयान
फ्लोरिडा में रूह कंपाने वाला विमान हादसा: मिसाइल की तरह गिरा बिजनेस जेट, 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
यूपी में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले: बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, 20% आरक्षण का ऐलान
रावण से पहले इन राक्षसों ने दी थी भगवान राम को चुनौती: रामायण के बड़े युद्धों का होगा रोमांच
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: क्या श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे रुतुराज गायकवाड़? जानिए टीम इंडिया का प्लान
सहारा रिफंड: अब 50,000 की सीमा खत्म, पूरी रकम पाने का मौका; जारी हुए नए हेल्पलाइन नंबर
किंग का धमाका: शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज हुआ तू मिल जाए , दीपिका संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
तमिल फिल्म जगत में दिवाली की रौनक: CM विजय ने 224 प्रोड्यूसर्स को दिए 16 करोड़