एनसीपी (एसपी) प्रमुख और दिग्गज नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।
दौरे के बीच में बिगड़ी तबीयत शरद पवार इन दिनों महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों के तीन दिवसीय दौरे पर थे। दौरे के दूसरे दिन जब वे धाराशिव में थे, तब उन्होंने सीने में दर्द (प्लीयूरिटिक पेन) और अस्वस्थता महसूस की। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपना दौरा बीच में ही स्थगित कर दिया और तुरंत पुणे लौट आए।
डॉक्टरों का क्या है मेडिकल अपडेट? रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. परवेज के. ग्रांट ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर पवार के सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए। हाई-रिज़ॉल्यूशन सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में थोड़ा फ्लूइड और हल्का इन्फ्लेमेशन (प्लीयूरीसी) पाया गया है।
डॉ. ग्रांट ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। इस समस्या का इलाज दवाओं के जरिए संभव है और किसी भी सर्जरी की आवश्यकता नहीं है।
स्थिति स्थिर, खतरे की कोई बात नहीं अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि शरद पवार की स्थिति बिल्कुल स्थिर है। उन्होंने सामान्य रूप से भोजन भी कर लिया है। एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।
सुप्रिया सुले ने दी जानकारी शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों को आश्वस्त किया है। उन्होंने बताया कि बाबा अस्पताल में हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं। उन्होंने समर्थकों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
*Pune, Maharashtra: On NCP (SP) chief Sharad Pawar s health update, Dr. Purvez K. Grant, Chief Cardiologist, Chairman and Managing Trustee of Ruby Hall Clinic, says, He underwent a CT scan. We have a high-resolution machine at Ruby. In that high-resolution CT scan, we saw that… pic.twitter.com/ypZjfVrhxL
— IANS (@ians_india) November 2, 2026
एलटीसीजी टैक्स में राहत के संकेत, निवेशकों की चिंता पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान
मौत का जश्न: जब आत्माओं के स्वागत में सजी मेक्सिको की गलियां
अब WhatsApp पर Hi भेजते ही मिलेगा PF बैलेंस और पासबुक, EPFO की नई सौगात
Karbonn की वापसी: आज लॉन्च होंगे दो धमाकेदार बजट AI स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
चक्रवाती तूफान मुरासु का कहर: गंभीर चक्रवात में बदला, 10 राज्यों पर मंडराया संकट
UP TGT भर्ती में SC-ST को 5% छूट दिलाने की तैयारी, चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस और ब्लैकमेलिंग का विवाद: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत, लेकिन रिहाई में फंसा पेंच
आसमान से गिरा मौत का गोला : फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ बिजनेस जेट
जहरीली हुई दिल्ली की हवा: दिवाली से पहले ही दमघोंटू प्रदूषण, AQI 350 के करीब
दीया मिर्जा के पटाखा मुक्त दिवाली संदेश पर सियासी घमासान; बीजेपी-शिवसेना ने उठाए तीखे सवाल