नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित विपक्षी गठबंधन इंडिया की महारैली चर्चा का केंद्र बन गई है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ईवीएम में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर बुलाई गई इस रैली में कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से काफी दूर नजर आई।
आनंद दुबे का तीखा हमला शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने रैली को सिरे से फ्लॉप शो करार दिया है। उन्होंने कहा, जो लोग 10 लाख की भीड़ का दावा कर रहे थे, वहां व्यापक तैयारियों के बावजूद केवल 50 से 60 हजार लोग ही पहुंच सके। ये रैलियां लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवारों, संपत्ति और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए की जा रही हैं।
राहुल गांधी के तीखे तेवर रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बताते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध करार दिया। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान और मजदूर अपने हक से वंचित हैं।
भाजपा ने किया आंकड़ों का पर्दाफाश भाजपा ने इस रैली को लेकर विपक्ष को पूरी तरह घेर लिया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने दावा किया कि रामलीला मैदान का 40 फीसदी हिस्सा खाली पड़ा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पीएम बनने के लिए पसीना और मेहनत (P-M) बहाना पड़ता है, जो इन नेताओं में नहीं दिखता।
गिरिराज सिंह का पलटवार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि जनता ने अब वोट चोरों को नकारा दिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर अर्बन नक्सल मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का युवा राष्ट्रवादी है और विपक्ष का हर झूठ अब बेनकाब हो गया है।
अखिलेश यादव का तंज रैली में मौजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इनके पास अब जमीन नहीं बची है, तो ये अंगद का पैर कहां जमाएंगे? कुल मिलाकर, विपक्ष की इस रैली ने चुनावी माहौल में गरमाहट तो पैदा की, लेकिन भीड़ जुटाने के मामले में यह सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गई है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On INDIA bloc rally, Shiv Sena spokesperson Anand Dubey says, ...Yesterday’s rally was a flop show. Those who talked about 10 lakh people ended up with only 50,000 to 60,000, and that, too, after such extensive preparations... These mega-rallies… pic.twitter.com/en9E492NEV
— ANI (@ANI) November 2, 2026
हाइलो ओपन 2026: जर्मनी में गूंजा भारत का नाम, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने जीते स्वर्ण पदक
दिल्ली की ‘महारैली’ बनी फ्लॉप शो: दावों और हकीकत के बीच सिमट गया विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
भूमाफिया पर योगी का एक्शन प्लान : बोले—जेल भेजो, कोताही बर्दाश्त नहीं
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित-विराट की जुगलबंदी, ट्रेनिंग का वीडियो देख गदगद हुए फैंस
देवास हत्याकांड: थाना प्रभारी को कुचलने वाला शराब माफिया जीतू पटवारी का करीबी , मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
अंकिता भंडारी केस और ब्लैकमेलिंग का विवाद: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत, लेकिन रिहाई में फंसा पेंच
दिवाली पर तमिल सिनेमा को बड़ी सौगात: CM विजय ने 224 प्रोड्यूसर्स को जारी किए 15.68 करोड़ रुपये
पंजाब में आप को बड़ा झटका: 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार: दिल्ली पहुंचते ही दिखाया पुष्पा स्वैग, चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
पेट पालने की मजबूरी या सिस्टम की लापरवाही? बाढ़ के पानी में बाइक समेत बहा डिलीवरी एजेंट