फॉर्मूला वन (F1) की दुनिया को उसका सबसे युवा चैंपियन मिल गया है। इटली के 20 वर्षीय किमी एंटोनेली ने मेक्सिको सिटी ग्रैंड प्रिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व खिताब अपने नाम कर लिया है।
इस जीत के साथ ही एंटोनेली ने फॉर्मूला वन के 76 वर्षों के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।
एंटोनेली ने महज 20 साल और 68 दिन की उम्र में यह खिताब जीतकर सेबेस्टियन वेट्टल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। साल 2010 में जब वेट्टल ने अपनी पहली चैंपियनशिप जीती थी, तब उनकी उम्र 23 साल और 133 दिन थी।
एंटोनेली ने अपने करियर के केवल दूसरे ही सीजन में यह उपलब्धि हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
यह जीत केवल एंटोनेली के लिए ही नहीं, बल्कि इटली के लिए भी ऐतिहासिक है। एंटोनेली 1953 के बाद फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले इतालवी रेसर बन गए हैं। आखिरी बार यह कारनामा अल्बर्टो असकारी ने किया था।
खिताब जीतने के बाद का नजारा बेहद भावुक और यादगार रहा। पोडियम पर अपनी जीत का जश्न मनाते हुए एंटोनेली को खेल के दो सबसे बड़े दिग्गज—मैक्स वर्स्टापेन और लुईस हैमिल्टन—ने अपने कंधों पर उठा लिया।
मर्सिडीज के इस ड्राइवर ने खुशी से झूमते हुए कहा, हमने कर दिखाया! 21वीं सदी में जन्में एंटोनेली अब इस सदी के पहले फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं।
एंटोनेली का रेसिंग करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। महज 7 साल की उम्र में स्टीयरिंग थामने वाले एंटोनेली ने 2019 में मर्सिडीज के जूनियर प्रोग्राम में कदम रखा था।
2022 में इटैलियन और जर्मन फॉर्मूला चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2025 में मर्सिडीज के साथ F1 में डेब्यू करने वाले एंटोनेली ने महज एक साल के भीतर दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ियों को पछाड़कर अपनी बादशाहत कायम कर ली है।
The emotions come pouring out as Kimi Antonelli clinches the title! 🏆❤️#F1 #MexicoGP @MercedesAMGF1 pic.twitter.com/s3NPbOicWJ
— Formula 1 (@F1) November 1, 2026
राजकोट के लग्जरी होटल में चल रही थी शराब पार्टी , पुलिस की रेड में 76 लोग हिरासत में
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: बेंगलुरु में तैयार हुआ मेक इन इंडिया का पावरहाउस
26 साल का फरारी का खेल खत्म: हथौड़े से हत्या करने वाला 62 साल का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में
एक दिन में 101 लोगों के साथ संबंध: लिली फिलिप्स का वो पागलपन जो बन गया चर्चा का विषय
3 नवंबर का मौसम: बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
यूपी की राजनीति: योगी आदित्यनाथ का सपा पर बड़ा हमला, कहा- सपा उत्तर प्रदेश के लिए है श्राप
हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे... : यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर रखने की असल वजह आई सामने
राम-कृष्ण की तुलना पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री: टेढ़े और सीधे वाले बयान से मचा बवाल
सीट-दर-सीट खुल रही वोट चोरी की पोल , महुआ मोइत्रा ने EC पर बोला बड़ा हमला
तमिल फिल्म इंडस्ट्री को दिवाली का बड़ा तोहफा: सीएम विजय ने 224 फिल्मों के लिए जारी की करोड़ों की सब्सिडी