अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एक प्राइवेट जेट रिहायशी इलाके के पास सड़क पर जाकर गिरा, जिससे मौके पर ही धमाका हो गया।
कैसे हुआ खौफनाक हादसा? हादसे का शिकार हुआ लियरजेट 60 (Learjet 60) विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। उड़ान के दौरान अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके के बेहद करीब सड़क पर जा गिरा। जमीन से टकराते ही विमान आग का गोला बन गया और सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया।
कैमरे में कैद हुई तबाही घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कार में सवार स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में इस खौफनाक मंजर को रिकॉर्ड किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विमान तेजी से नीचे आया और आग की लपटों में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि विमान किसी घर पर नहीं गिरा, अन्यथा जानमाल का नुकसान और भी भारी हो सकता था।
9 लोगों की दुखद मौत अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने दुखद पुष्टि की है कि इस भीषण दुर्घटना में पायलट समेत विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने दुर्घटनास्थल के आसपास के रास्तों को सील कर दिया है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
जारी है जांच की प्रक्रिया हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि उड़ान के दौरान विमान में ऐसी कौन सी तकनीकी खराबी आई कि उसे अचानक नीचे उतरना पड़ा। घटनास्थल के आसपास से उठते काले धुएं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
🚨🇺🇸 AVIÓN PRIVADO SE ESTRELLA EN PALM BEACH: REPORTAN MÚLTIPLES MUERTOS
— americanoticiasusa (@Americateve) November 1, 2026
Un avión privado se estrelló este domingo 1 de noviembre en una zona de viviendas móviles de Greenacres, en el condado de Palm Beach, Florida. El impacto provocó un fuerte incendio y destruyó al menos una… pic.twitter.com/xvIGIB9wjQ
भारत की पहली बुलेट ट्रेन: 2027 में बदलेगी सफर की तस्वीर, जानें इसकी अनूठी तकनीक और खूबियां
फ्लोरिडा में विमान का भयावह क्रैश: मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा लियरजेट , 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
फ्लोरिडा विमान हादसा: 16 करोड़ का प्राइवेट जेट मिसाइल की तरह गिरा, पायलट के आखिरी शब्द सुनकर दहल जाएंगे आप
आस्था के नाम पर प्रदूषण: ब्रह्मपुत्र में दूध चढ़ाने के बाद खाली डिब्बा फेंकना कहाँ तक सही?
अब WhatsApp पर Hi भेजते ही मिलेगा PF बैलेंस और पासबुक, EPFO की नई सौगात
रामायण में यंग रावण की एंट्री: यश के हमशक्ल बनेंगे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बेटे राघव
सीट-दर-सीट खुल रही वोट चोरी की पोल , महुआ मोइत्रा ने EC पर बोला बड़ा हमला
बिग बॉस 20: आसिफ खान का सफर खत्म, फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग; सलमान ने लगाई क्लास
रियल लाइफ ग्रीन गोब्लिन : कबाड़ से बने होवरबोर्ड पर हवा में उड़ रहा है यह लड़का
दिल्ली में अमित शाह से NCP नेताओं की गुप्त मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में मची खलबली