फ्लोरिडा में एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ऑस्टिन से बहामास जा रहा एक बिजनेस जेट अचानक 35,000 फीट की ऊंचाई से रिहायशी इलाके में आ गिरा। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है।
फ्लाईट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान सामान्य रूप से 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। अचानक विमान तेजी से नीचे गिरने लगा और नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते विमान एक मोबाइल होम कम्युनिटी के पास जमीन से टकरा गया।
विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और वह आग के गोले में बदल गया। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि विमान कैसे तेजी से नीचे आया और टकराते ही चारों तरफ धुआं और आग फैल गई। सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान Learjet 60 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर N722BD था। यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा के लिए उड़ान भर रहा था। स्थानीय समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे यह हादसा ग्रीनएकर्स के पास हुआ।
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक विमान में सवार लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है और न ही दुर्घटना के पीछे की ठोस वजह सामने आई है।
अधिकारियों की प्राथमिकता मलबे को हटाकर जांच पूरी करने और इस बात का पता लगाने की है कि सुरक्षित ऊंचाई पर उड़ रहा विमान अचानक नीचे कैसे आ गया।
*Autoridades de Greenacres en Florida buscan víctimas tras el accidente de jet ejecutivo learjet 60 de matrícula N722BD que salió de Austin en Texas.
— Henry Forero J. (@HENRYFOREROJ) November 1, 2026
La aeronave cayó en picada desde 11.000 cayendo en una zona de viviendas móviles
Aún no hay explicación del accidente! En… pic.twitter.com/h9fIcDldxw
रियल लाइफ ग्रीन गोब्लिन : कबाड़ से बने होवरबोर्ड पर हवा में उड़ रहा है यह लड़का
शाहरुख की किंग का नया गाना: क्या जलती झोपड़ी में छिपी है सुहाना खान की दर्दनाक कहानी?
राहुल गांधी को भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की दो टूक: गलतियों से सीखें, वरना कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा
फ्लोरिडा विमान हादसा: 16 करोड़ का प्राइवेट जेट मिसाइल की तरह गिरा, पायलट के आखिरी शब्द सुनकर दहल जाएंगे आप
हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे... : यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर रखने की असल वजह आई सामने
गांधी परिवार में कलह? बीजेपी का बड़ा दावा, कहा- राहुल के डर से प्रियंका को नहीं दिया बोलने का मौका
एचएमटी की ऐतिहासिक वापसी: बैंगलोर में घड़ियां खरीदने के लिए 2 किमी लंबी कतार, क्या है इस दीवानगी का राज़?
मुंबई में शादी का मंडप बना अस्पताल: दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
अमित शाह की तारीफ से कोमा में विपक्ष: रवि किशन का तंज, बोले- अब 2027 में होगा ऐतिहासिक महासंग्राम
वर्दी के खिलाफ वर्दी का मोर्चा: दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर क्यों मचा हड़कंप?