नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का बड़ा संदेश दिया। इस मंच से विपक्षी नेताओं ने संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का आह्वान करते हुए सत्ता पक्ष पर तीखे प्रहार किए।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधा हमला करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। खड़गे ने कहा, मोदी-शाह की जोड़ी युवाओं, महिलाओं और दलितों के वोट कटवाने का काम कर रही है। ज्ञानेश कुमार के जरिए वोट डिलीट करवाए जा रहे हैं। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे और न ही अपनी लड़ाई रोकेंगे, जब तक वे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।
वोटरों और चीटरों की लड़ाई बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा, वे आज देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। उन्होंने कहा, यह लड़ाई देश के ईमानदार मतदाताओं और वोट चोरी करने वाले चीटरों के बीच है। हमें एकजुट होकर इस तंत्र में सेंध लगाने वालों को सबक सिखाना होगा।
असत्य के महाराजा हैं पीएम मोदी सीपीआई (एम) के एमए बेबी ने प्रधानमंत्री पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें असत्य का महाराजा करार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम महिलाओं, किसानों और आम जनता से लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि देश में फासीवाद की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष सड़कों पर संघर्ष के लिए तैयार है।
संविधान की समानता पर फारूक अब्दुल्ला का जोर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि भारत में रहने वाला हर नागरिक समान है। उन्होंने जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना हर नागरिक का कर्तव्य है कि कोई भी भारतीय अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, जब तक देश का हर प्रांत तरक्की नहीं करेगा, तब तक भारत मजबूत नहीं हो सकता। जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का था और हमेशा रहेगा।
महारैली में विपक्षी नेताओं ने एक सुर में आगामी भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए एकजुट रहने और जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों का विरोध करने का संकल्प लिया।
*मोदी-शाह ने युवाओं, महिलाओं और दलितों के वोट छीनने की कोशिश की है।
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
वो ज्ञानेश कुमार के जरिए लोगों के वोट डिलीट करवा रहे हैं, इसलिए हम ज्ञानेश को पद से हटाने के लिए यहां एकजुट हुए हैं।
नरेंद्र मोदी चाहे लाख कोशिश कर लें.. जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देगा, हम चुप नहीं… pic.twitter.com/x67TX01wdz
हमें सुधार की जरूरत है... हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, बताई हार की असली वजह
MLC चुनाव: क्या JDU को अपनों ने ही दिया धोखा? बीजेपी की नई चाल से एनडीए में खलबली
चुनाव आयोग से लेकर सरकार तक निशाने पर: राहुल गांधी ने वोट चोरी का किया बड़ा दावा
रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन या फ्लॉप शो ? 10 लाख की भीड़ के दावे पर बीजेपी ने उठाए सवाल
गोद में उठाकर पुलिस ने बस में डाला, हजरतगंज में सपा कार्यकर्ता के उग्र तेवर ने खींचा सबका ध्यान
दूध के बाद अब दही पर महंगाई की मार: 14 रुपये तक महंगी हुई कीमतें, 1 नवंबर से बदलेंगे रेट
ऋषभ पंत की चोट से टीम इंडिया को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया संकट
बिहार: भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय MLC पर संकट, जन सुराज जाएगी हाईकोर्ट
फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन: सदमे में बॉलीवुड, सितारों ने दी भावुक श्रद्धांजलि
कहां थे 10 लाख लोग? , रामलीला मैदान की रैली पर भाजपा का तंज, बताया इसे फ्लॉप शो