समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले किए हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में अखिलेश ने भाजपा के अंगद का पैर वाले दावे की हवा निकाल दी।
अंगद का पैर बयान पर पलटवार हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी में भाजपा की स्थिति को अंगद का पैर बताया था, जिसका अर्थ है कि कोई उसे हिला नहीं सकता। इस पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह भूल गई है कि राज्य में अब उनकी जमीन ही नहीं बची है। उन्होंने सवाल किया, जब जमीन ही नहीं बची, तो अंगद का पैर आखिर रखोगे कहां?
काशी में डबल इंजन को डबल जीरो अखिलेश ने वाराणसी में हुए विधान परिषद चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काशी की जनता ने डबल इंजन सरकार को डबल जीरो थमा दिया है। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया के दौरान चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी धांधली की कोशिश का आरोप भी लगाया।
मतदाता सूची और वोट चोरी का आरोप रैली में सपा प्रमुख ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि भाजपा सुनियोजित तरीके से विपक्ष के समर्थकों और विशेषकर 1.27 करोड़ मतदाताओं (जिसमें उन्होंने बड़ी संख्या में हिंदू वोटरों के नाम हटने का दावा किया) के नाम मतदाता सूची से हवा रही है।
2022 के चुनावों का जिक्र अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भी बड़े पैमाने पर वोट काटे गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग को पुख्ता सबूत और हलफनामे सौंपे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि इसी धांधली के कारण विपक्ष को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
चुनाव आयोग पर उठते सवाल INDIA गठबंधन की इस रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाए। गठबंधन ने मांग की कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक उठा दी, जिससे स्पष्ट है कि आगामी चुनावों में विपक्ष वोट की सुरक्षा को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाने वाला है।
*VIDEO | Delhi: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, addressing the INDIA bloc s Vote Bachao, Desh Bachao rally at Ramlila Maidan, says, The INDIA bloc and its allies have united against those who have weakened the country s democracy. The BJP claimed that 1.27 crore Hindu… pic.twitter.com/S4ndl2lm5O
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2026
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर गूंजेगा हिटमैन का शोर, मुंबई के लिए खेलने को तैयार रोहित शर्मा!
चक्रवात अर्नब के बाद फिर मुसीबत! बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ नया तूफानी सिस्टम , ISRO की तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता
मऊ: रेप केस से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश, पुलिस कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार
लखनऊ स्पा सेंटर में पत्नी को देख भड़का पति, घर वापस ले जाने के लिए हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
आज़ाम खान की मुश्किलें बरकरार: जेल से निकलते ही ED ने लिया हिरासत में
इतिहास रचकर पाकिस्तान बना ट्राई सीरीज का चैंपियन, भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
गांधी परिवार ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की : 1984 दंगों की बरसी पर CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा
यह देश RSS की जागीर नहीं : ओवैसी का तीखा हमला, दी 24 घंटे की चुनौती
दिल्ली रैली: राहुल गांधी की व्यापारियों से अपील, कहा- प्रदर्शन के साथ थोड़ी खरीदारी भी करें
एक ही किचन, तीन गैस सिलेंडर: लड़कियों के शेयरिंग अंदाज ने इंटरनेट पर मचाया बवाल