मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट ने खाड़ी देशों की नींद उड़ा दी है। ईरान ने उन संभावित ठिकानों की सूची और नक्शा जारी किया है, जिन्हें वह किसी भी हमले की स्थिति में निशाना बना सकता है।
8 देशों के ठिकानों पर ईरान की नजर ईरान ने इजरायल के अलावा आठ अन्य देशों को अपनी टारगेट लिस्ट में शामिल किया है। इनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और जॉर्डन शामिल हैं। यह सूची सीधे तौर पर इन देशों को चेतावनी देने के लिए जारी की गई है।
11 तरह के ठिकानों पर हमले की चेतावनी ईरान ने केवल देशों के नाम नहीं बताए हैं, बल्कि उन 11 श्रेणियों को भी उजागर किया है जिन्हें वह तबाह कर सकता है। इनमें समुद्री बंदरगाह, प्रमुख हवाई अड्डे, पावर प्लांट और डिसेलिनेशन प्लांट शामिल हैं। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल साइट्स, समुद्र के नीचे की केबल्स, पुल, रेल-मेट्रो नेटवर्क, एआई और टेक्नोलॉजी कंपनियां, होटल और बड़े शॉपिंग मॉल भी निशाने पर हैं।
सुप्रीम लीडर का कड़ा संदेश इस सूची के जारी होने से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने IRGC के शीर्ष कमांडरों के साथ एक अहम बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि अमेरिका या इजरायल ने हमला किया, तो ईरान उसका फौरन और बेहद कड़ा जवाब देगा। खामेनेई ने कहा कि युद्ध की रूपरेखा और उसके खत्म होने का समय भी अब ईरान ही तय करेगा।
क्या यह सिर्फ एक प्रोपेगैंडा है? विशेषज्ञ इस सूची को ईरान के इंफॉर्मेशन वारफेयर (सूचना युद्ध) का हिस्सा मान रहे हैं। अमेरिकी रिस्क एडवाइजरी के मुताबिक, इसका मुख्य मकसद क्षेत्रीय सरकारों में डर पैदा करना और अमेरिका पर दबाव बनाना है। यह ईरान की एक चाल के तौर पर देखा जा रहा है जिससे वह अन्य देशों को अमेरिका के खिलाफ खड़ा कर सके।
नजरअंदाज करना होगा खतरनाक हालांकि इसे ईरान का प्रोपेगैंडा माना जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों ने इसे नजरअंदाज करने के प्रति भी आगाह किया है। IRGC के साथ मीडिया एजेंसी की निकटता को देखते हुए, इसे केवल धमकी नहीं माना जा सकता। यदि यह स्थिति तनावपूर्ण बनी रहती है, तो यह पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
Iran’s IRGC-linked Fars News Agency @FarsNews_Agency Arabic service @arabicfarsnews published what it describes as an updated Iranian target bank, warning of strikes if the United States or Israel attacks Iran again.
— Basha باشا (@BashaReport) October 31, 2026
The maps identify eight countries, including Israel, Saudi… https://t.co/WKb2Jzi50v pic.twitter.com/E0GX9NIHWU
रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन या फ्लॉप शो ? 10 लाख की भीड़ के दावे पर बीजेपी ने उठाए सवाल
ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा... : ममता बनर्जी की कविता ने दिल्ली में मचाया सियासी बवाल
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज शक्ति प्रदर्शन
रामलीला मैदान में इंडिया का शक्ति प्रदर्शन: लाखों की भीड़ या महज सियासी दावा?
कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का जलवा: पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
अलविदा AC-पंखे! नवंबर की शुरुआत में बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
गोद में उठाकर पुलिस ने बस में डाला, हजरतगंज में सपा कार्यकर्ता के उग्र तेवर ने खींचा सबका ध्यान
विरोध भी करें और खरीदारी भी : रामलीला मैदान रैली से पहले राहुल गांधी की अनोखी अपील
विदेश से आदेश मिला था कि दंगे के दिन ही रैली करो, अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर अफगानिस्तान बना नया चैंपियन