दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर बेहद तीखे हमले किए। ममता ने मंच से कविता के जरिए निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल उठाए।
वैनिश कुमार पर साधा निशाना ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वैनिश कुमार कहकर संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने न केवल वोट वैनिश (गायब) किए, बल्कि पूरी मतगणना प्रक्रिया को ही हाइजैक कर लिया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा वोट गायब कर दिए गए और उन्हें हराया नहीं गया, बल्कि हराया गया है ।
कविता के जरिए तंज ममता ने अपने संबोधन के दौरान एक व्यंग्यात्मक कविता सुनाई: ‘ज्ञानेश-ज्ञानेश, यस पापा... वोट चोरी, यस पापा, लोकतंत्र चोरी, यस पापा, लूट किया BJP पापा, परदे के पीछे कौन है- BJP पापा।’ उन्होंने कविता के जरिए यह संदेश दिया कि चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।
सबका सत्यानाश का नारा मुख्यमंत्री ने भाजपा के सबका साथ-सबका विकास के नारे को पलटते हुए कहा कि अब देश में BJP का साथ, सबका सत्यानाश चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर चंदा लूटने से लेकर वक्फ की संपत्ति और सरकारी खजाने तक को नहीं छोड़ा है।
पुलिस अब भाजपा की कॉमरेड ममता बनर्जी ने पुलिस बल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अब कानून-व्यवस्था का पालन करने के बजाय भाजपा के कॉमरेड की तरह काम कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा का कोई वास्तविक संगठन नहीं है और वह केवल एजेंसियों के बूते सत्ता में है।
लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे भाषण के अंत में ममता बनर्जी ने हुंकार भरी कि वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखते हैं जोर कितना बाजुए-ए-कातिल में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगी और जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगी।
Delhi: West Bengal Former CM Mamata Banerjee says, .....They looted the Ram Mandir, the Gurdwaras, the mosques and the treasury... pic.twitter.com/p9apLEPZSc
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज शक्ति प्रदर्शन
1984 दंगों की बरसी पर राहुल की रैली: अमित शाह का तीखा प्रहार, कहा- जख्मों पर छिड़का नमक
गूगल में नौकरी पाने का सपना होगा सच! इंटरव्यू में सफलता दिलाने के लिए रिक्रूटर ने दिए ये खास टिप्स
रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का बीजेपी पर ‘विस्फोटक’ हमला, कहा- राम मंदिर और वक्फ का पैसा लूटा!
अलविदा AC-पंखे! नवंबर की शुरुआत में बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
टी-20 फैंस को लंबा इंतजार: टीम इंडिया और श्रीलंका की भिड़ंत में अभी बाकी हैं 51 दिन
ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा... : ममता बनर्जी की कविता ने दिल्ली में मचाया सियासी बवाल
पंचकूला स्कूल मारपीट केस: बच्ची की हालत में सुधार, दो शिक्षिकाएं सस्पेंड
जेल से बाहर आते ही फिर घिरे आजम खान: ED ने हिरासत में लिया, रिहाई पर संकट बरकरार
कंधे पर पति, सिस्टम की बेबसी: कलेक्ट्रेट में पत्नी की मार्मिक पुकार