मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी महारैली करने जा रहा है। इस रैली के जरिए विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के साथ ही अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
क्या है रैली का मुख्य उद्देश्य? विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ काम नहीं कर रहा है और चुनावी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुई हैं। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने एक मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग की कार्रवाई भी की थी। पार्टी का साफ कहना है कि उन्हें पद से हटाना अनिवार्य है।
राहुल गांधी ने की व्यापारियों से खरीदारी की अपील रैली से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने लोगों से रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा, त्योहारों का सीजन है, जो लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वे यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट भी करें और थोड़ी खरीदारी भी करें। उन्होंने भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया।
ओपन बसों में होगा विपक्षी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन रैली को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। INDIA ब्लॉक के नेता और सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से खुली बसों में सवार होकर मिंटो ब्रिज पहुंचेंगे। वहां से सभी नेता पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान तक जाएंगे।
सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा, 4000 पुलिसकर्मी तैनात रैली में करीब 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं:
यातायात और मेट्रो पर विशेष सलाह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य दिल्ली में यातायात डायवर्ट किया है। 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का उपयोग करें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए भी रास्तों में बदलाव किया गया है।
अस्पतालों के लिए विशेष व्यवस्था LNJP और GB पंत अस्पताल की ओर जाने वाली एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर और रास्ता खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। रैली में प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ कार्यकर्ता प्रतीकात्मक वेशभूषा में पहुंच सकते हैं, जो कथित रूप से मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नमस्कार,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।
प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए -… pic.twitter.com/oYr3NGFagI
पंचकूला स्कूल में खौफनाक वारदात: 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, प्रिंसिपल सस्पेंड
# तुम्हारे वाले तीन जगह से टेढ़े हैं... , भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से गरमाया विवाद
आखिरी टी-20 में कीवी टीम का पलटवार, भारत की हार के बावजूद सीरीज पर कब्जा
चुनाव आयोग से लेकर सरकार तक निशाने पर: राहुल गांधी ने वोट चोरी का किया बड़ा दावा
नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सल से है मुकाबला : PM मोदी ने विपक्ष को बताया अवरोध पक्ष
हांगकांग सिक्सेस 2026: अफगानिस्तान बना नया किंग , फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर रचा इतिहास
युद्ध में शरीर छलनी, फिर भी नहीं मानी हार: ऐसे बने मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट
लो BP का मजाकिया इलाज हुआ वायरल, लोग बोले- घर में भूलकर भी मत आजमाना
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘महा-संग्राम’: इंडिया गठबंधन की आज बड़ी रैली, सुरक्षा का अभेद्य घेरा
खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो : रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर बीजेपी का जोरदार हमला