सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट का लिंक शेयर करना अब पहले जैसा सामान्य नहीं रहा। एक नए खुलासे ने ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर हलचल मचा दी है। यूजर्स का दावा है कि X (पूर्व में Twitter) से लिंक शेयर करते ही आपके डिवाइस की पूरी जानकारी सामने आ सकती है।
सोशल मीडिया पर Niko नामक यूजर ने एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि X पर किसी भी पोस्ट का लिंक कॉपी करने पर उसमें एक खास ट्रैकिंग कोड जुड़ जाता है। यह कोड इस बात का संकेत देता है कि लिंक किस डिवाइस से शेयर किया गया है।
दावे के मुताबिक, लिंक में s= के बाद आने वाला नंबर आपकी पहचान खोलता है। जैसे:
इस जानकारी के सामने आने के बाद यूजर्स खासे नाराज हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसी लिंक के पीछे ट्रैकिंग कोड छिपाने की जरूरत क्या है? कई यूजर्स का मानना है कि यह सीधे तौर पर यूजर की प्राइवेसी में दखल है।
कुछ जागरूक यूजर्स ने इससे बचने का तरीका भी बताया है। उनका सुझाव है कि लिंक शेयर करने से पहले उसमें मौजूद ? के बाद के हिस्से को हटा देना चाहिए, जिससे ट्रैकिंग कोड डिलीट हो जाते हैं।
हालांकि, इस चर्चा के बीच यह भी स्पष्ट हुआ है कि हर बार ऐसा नहीं होता। अगर आप ब्राउज़र के एड्रेस बार से सीधे URL कॉपी करते हैं, तो उसमें कोई ट्रैकिंग कोड नहीं होता। यह समस्या मुख्य रूप से तब आती है जब आप X ऐप के भीतर दिए गए Share Link बटन का इस्तेमाल करते हैं।
कुछ पुराने यूजर्स का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। पहले ट्विटर पर पोस्ट के साथ Twitter for Android या Twitter for iPhone का लेबल आता था। हालांकि, बाद में इस फीचर को हटा दिया गया था।
फिलहाल, X की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यह घटना एक रिमाइंडर है कि इंटरनेट पर हर क्लिक के पीछे ट्रैकिंग पैरामीटर्स छिपे हो सकते हैं। अगली बार लिंक शेयर करते समय उसे एक बार जरूर जांच लें।
You can identify the type of device someone is using by checking the code at the end of a tweet’s URL after the question mark:
— B.O.D (@bod_repuplic) October 31, 2026
s=46 — iPhone
s=20 — Browser
s=19 — Android
Try it yourself on this tweet and see what device was used to post it! pic.twitter.com/YE2DLOzzZb
जेल से रिहाई, फिर ईडी की हिरासत: आजम खान की मुश्किलें बरकरार, समर्थकों का हंगामा
इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स : मंत्री रामकृपाल यादव का तंज
अटलांटा में जयशंकर का डिप्लोमेसी मिशन : होर्मुज जलडमरूमध्य से लेकर कनाडा तक, इन बड़े मुद्दों पर टिकीं नजरें
हैमिल्टन में जीत की तलाश: क्या सेडॉन पार्क में इतिहास बदल पाएगी टीम इंडिया?
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की हुंकार, पुलिस ने कहा- नहीं मिली अनुमति
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली: रामलीला मैदान जाने से बचें, इन रास्तों पर रहेगा भारी ट्रैफिक जाम
शालीमार बाग को बड़ी सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
जेल से बाहर आते ही फिर शिकंजे में आजम खान: ईडी ने लिया कस्टडी में, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.5 घंटे में: क्या बुलेट ट्रेन बदल देगी उत्तर भारत की तस्वीर?
मक्का रक्षा समझौते के दरवाजे खुले: क्या ईरान भी होगा शामिल?