म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिसमें अनिरुद्ध ढोल की थाप पर जमकर नाचते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
क्या वीडियो शादी का है? वीडियो में अनिरुद्ध कुर्ता-पायजामा पहने बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है। सूत्रों के मुताबिक, यह जश्न फिलहाल अनिरुद्ध की अपनी शादी का नहीं, बल्कि उनके किसी कजिन की शादी का है। बावजूद इसके, अनिरुद्ध का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे उनकी अपनी शादी की तैयारियों का हिस्सा मान रहे हैं।
11 नवंबर को बंधेंगे बंधन में खबरों के अनुसार, अनिरुद्ध और काव्या मारन 11 नवंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। विवाह समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे, जबकि रिसेप्शन में मनोरंजन और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
अतिथियों की लिस्ट में बड़े नाम शामिल शादी में मेहमानों की सूची काफी खास बताई जा रही है। चर्चा है कि कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को व्यक्तिगत रूप से न्योता भेजा है। हालांकि, इन वीआईपी मेहमानों की उपस्थिति पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है।
फिल्मी सितारों का लगेगा मेला चेन्नई में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं। इसमें रजनीकांत, धनुष और शिवकार्तिकेयन के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
गुपचुप तरीके से शुरू हुई थी चर्चा बता दें कि अनिरुद्ध अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। काव्या मारन के साथ उनके रिश्ते की खबरें तब शुरू हुईं, जब विदेश में दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद से ही फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं।
#AnirudhRavichander wedding celebration starts 🎉 🎉🥳 pic.twitter.com/0UIrkeqz8e
— Cinema Central (@cinema_updatez) October 30, 2026
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर दिनेश कार्तिक का बड़ा दांव, बताया किसे बाहर बिठाकर मिलेगा मौका
IND vs NZ: टी-20 सीरीज का फिनाले, क्या 4-1 से जीत दर्ज करेगा भारत? जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल
WhatsApp का बड़ा अपडेट: ग्रुप चैटिंग होगी आसान, अब हमेशा के लिए पिन कर सकेंगे मैसेज
जेल से बाहर आते ही फिर शिकंजे में आजम खान: ईडी ने लिया कस्टडी में, जानिए क्या है पूरा मामला
इंदिरा गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल-प्रियंका, शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि
INDIA Bloc की रैली को हरी झंडी, लेकिन मार्च पर सस्पेंस; दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज: नासिक में राष्ट्रपति और त्र्यंबकेश्वर में सीएम ने फहराया सनातन का मान
कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का दर्दनाक खुलासा; पति की दरिंदगी से दहला ग्वालियर
शालीमार बाग को बड़ी सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
नासिक में सिंहस्थ कुंभ 2026-28 का आगाज: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया धर्मध्वजारोहण