मुंबई में विमल पान मसाला विज्ञापन विवाद में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उनके खिलाफ अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।
क्या है पूरा मामला? इस मामले में FDA ने एक्टर सहित तीन लोगों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बाद तीनों ने जवाब दाखिल कर सुनवाई के लिए मोहलत मांगी थी। विभाग की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर ने सुनवाई पूरी कर ली है और अपनी जांच में पाया है कि संबंधित व्यक्तियों ने कानून का उल्लंघन किया है।
जॉइंट कमिश्नर के पाले में गेंद FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने स्पष्ट किया कि असिस्टेंट कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद फाइल अब जॉइंट कमिश्नर के पास भेज दी गई है। अंतिम फैसला लेने का अधिकार उन्हीं का है। अगले सप्ताह तक इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया (एडजुडिकेशन) शुरू हो सकती है।
हाई कोर्ट गए अजय देवगन कमिश्नर मुंडे ने पुष्टि की है कि इस कानूनी नोटिस के खिलाफ अजय देवगन ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। अभिनेता ने राहत पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
कार्रवाई पर नहीं पड़ेगा असर हाई कोर्ट में मामला होने के बावजूद FDA पीछे हटने के मूड में नहीं है। कमिश्नर मुंडे ने दोटूक कहा है कि अदालत जाने से विभाग की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं रुकेगी। विभाग इस मामले में अपनी प्रक्रिया जारी रखेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हाई कोर्ट क्या रुख अपनाता है और जॉइंट कमिश्नर के स्तर से क्या फैसला आता है।
#WATCH | Mumbai: On Vimal pan masala controversy, FDA Commissioner Tukaram Mundhe says, ... One of the persons named, Ajay Devgn has approached the High Court. However, we are proceeding with the matter. We had initiated action and issued notices; all three individuals responded… pic.twitter.com/T97F3TmwtL
— ANI (@ANI) October 30, 2026
भूटान में फूटी ग्लेशियर झील: असम-बंगाल में बाढ़ का अलर्ट, अगले 5-6 घंटे बेहद संवेदनशील
अब महाराष्ट्र में और भी कड़ा होगा खाद्य सुरक्षा का पहरा: तुकाराम मुंढे के 15 नए कंप्लायंस ऑर्डर से हड़कंप
सबूत दिखाएं या झूठ बोलना बंद करें : राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का कड़ा पलटवार
लखनऊ से दिल्ली तक सियासी भूचाल: अमित शाह ने राहुल-अखिलेश को दी संसद के विशेष सत्र की खुली चुनौती
यूपी में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
SIR पर घिरी कांग्रेस: अपने ही मंत्री ने की प्रक्रिया की तारीफ, तो भाजपा ने घेरा
चलती ट्रेन में प्यार की मिसाल: बेंगलुरु से बिहार लौट रहे कपल ने अनोखे अंदाज में मनाया करवाचौथ
अलीगढ़ में खिली सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम महिला ने रखा करवा चौथ का व्रत
मणिपुर में सियासी भूचाल: पूर्व CM बीरेन सिंह का दावा- मेरे ही नेताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर रची साजिश
यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- 5 नहीं, 50 जिलों में हारी है बीजेपी