रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर के लोगों को आसमान में रोमांच का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भव्य एयर शो प्रस्तुत करेगी।
मुख्या कार्यक्रम से पहले शुक्रवार (30 अक्टूबर) को सारंग टीम ने नवा रायपुर में अपने हवाई प्रदर्शन का अभ्यास किया। दोपहर 12:20 से 12:45 के बीच टीम के हेलीकॉप्टरों ने रायपुर के आसमान में उड़ान भरी। इस दौरान शहर के कई इलाकों से इन हेलीकॉप्टरों को देखा गया। अपनी छतों से इस नजारे को देख रहे शहरवासी रोमांचित नजर आए।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 नवंबर को सुबह 11 बजे से नवा रायपुर के सेंध लेक में एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलट अपने स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के जरिए आसमान में जटिल आकृतियां बनाएंगे और हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।
सारंग टीम मुख्य रूप से पांच हेलीकॉप्टरों के साथ प्रदर्शन करती है, जिसमें चार मुख्य करतब दिखाते हैं और पांचवां बैकअप में रहता है। इतनी कम दूरी पर हेलीकॉप्टरों को एक साथ उड़ाना पायलटों की तकनीकी दक्षता और उनके आपसी तालमेल का सटीक उदाहरण है। यह प्रदर्शन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के अनुशासन का प्रतीक है।
सारंग टीम अपने प्रदर्शन में भारत में निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव का उपयोग करती है। इन हेलीकॉप्टरों पर मोर के पंखों से प्रेरित आकर्षक डिजाइन बना हुआ है, जो आसमान में उड़ते समय बेहद खूबसूरत दिखते हैं। 2003 में स्थापित यह टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर चुकी है।
इस एयर शो का उद्देश्य केवल प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि युवाओं को भारतीय वायुसेना की कार्यक्षमता और भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक से परिचित कराना भी है। राज्योत्सव में होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेशवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जो रक्षा सेवाओं के प्रति गौरव का अनुभव कराएगा।
*राजधानीवासी मन ला एयर शो बर झारा-झारा नेवता…।
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) October 30, 2026
2 नवंबर को @IAF_MCC की प्रसिद्ध सारंग टीम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर रायपुर के आसमान में हेलीकॉप्टरों से हवाई करतब दिखाएगी। आज सारंग टीम ने नवा रायपुर के सेंध लेक के ऊपर एयर शो के लिए अभ्यास किया। यूँ कहें कि अपने ही अंदाज़ में… pic.twitter.com/jGKkixlrp3
IDBI बैंक का निजीकरण: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कर्मचारियों को दिया समर्थन
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा कोहराम, बंगाल और असम में हाई अलर्ट; नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाएं
भूटान में फटी ग्लेशियर झील: भारत के तीन राज्यों में हाई अलर्ट, 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
भूटान में ग्लेशियर फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, असम-बंगाल में हाई अलर्ट
करवा चौथ पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, फिर सड़क पर हुआ महा-संग्राम
NDA के चक्रव्यूह में घिरे अभिषेक झा: हार के बाद छलका दर्द, अपनों पर ही उठाए गंभीर सवाल
अपनी जमीन पर अवैध कब्जा? उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 134 से ऐसे वापस पाएं मालिकाना हक
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से भारत के इन राज्यों में बढ़ा खतरा: क्यों जारी किया गया हाई अलर्ट?
IND vs NZ: सीरीज के आखिरी मुकाबले का बिगुल, क्या वैभव सूर्यवंशी की होगी धमाकेदार वापसी?
यूक्रेन का रूस की समारा रिफाइनरी पर बड़ा हमला, धुआं-धुआं हुआ आसमान