भारत का निराशाजनक प्रदर्शन हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 6 ओवर में केवल 88 रन ही बना सकी। टीम के लिए शशांक सिंह ने 11 गेंदों में 40 रन बनाकर मोर्चा संभाला, लेकिन बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे।
पांड्या और तेवतिया का गोल्डन डक भारतीय टीम की बल्लेबाजी का हाल यह रहा कि नीतिश राणा क्रीज पर जूझते नजर आए। वहीं, टीम के बड़े नाम राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पांड्या अपना खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। कम स्कोर के कारण भारतीय गेंदबाजों पर दबाव साफ दिख रहा था।
पांड्या की कुटाई और पाकिस्तान की जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी। कप्तान अब्बास अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या के पहले ओवर में ही आतिशी बल्लेबाजी की। अफरीदी ने पहली गेंद के बाद लगातार 5 गेंदों पर 5 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। उन्होंने मात्र 8 गेंदों में 35 रन ठोक दिए। पाकिस्तान ने महज 23 गेंदों में ही 2 विकेट खोकर 89 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
हर दिशा में हुए सिक्स की बारिश क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी इस कदर बेअसर रही कि अफरीदी ने मैदान के हर कोने में रन बटोरे। पांड्या ने बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग से लेकर डीप एक्सट्रा कवर तक हर दिशा में छक्के खाए। ख्वाजा नफय ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया, जिससे भारत की वापसी की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं।
अब करो या मरो की स्थिति पाकिस्तान के लिए यह जीत नेट रन रेट के लिहाज से बेहद अहम रही। इससे पहले पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन भारत को हराकर उन्होंने मजबूती से वापसी की है। अब भारतीय टीम के लिए अगला मुकाबला यूएई के खिलाफ एक करो या मरो जैसा हो गया है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए न केवल भारत को जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नेट रन रेट को भी सुधारना होगा।
Krunal Pandya as captain vs Pakistan in the Hong Kong League
— Cricketing Shots (@ShotsCricketing) October 30, 2026
Runs scored - 0 (1) 🥱
Runs conceded -166666 (31) 💀 pic.twitter.com/l9LxdeuOt3
छठ से पहले यमुना में मनोज तिवारी की डुबकी, केजरीवाल को दिया रियल टेस्ट का चैलेंज
छात्रों की ऐतिहासिक जीत: जामिया में 20 साल बाद फिर गूंजेगा लोकतंत्र, छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ
डायनासोर से भी पुराना: 23 करोड़ साल पहले समंदर में राज करता था यह खौफनाक जीव!
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, फरिश्ते बनकर पहुंचे गोताखोर ने बचाई जान
IPL 2027: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हार्दिक की विदाई तय? रोहित या तिलक बनेंगे नए कैप्टन
IND vs NZ: ऑकलैंड में क्लीन स्वीप की तैयारी, जानें चौथे टी20 का पूरा लेखा-जोखा
नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह का बड़ा दावा
टॉप 10 न्यूज़: चक्रवात का कहर, इज़राइल की चुनावी जंग और देश-दुनिया की बड़ी हलचल
तुम घिनौने हो, खुद को ठीक करो : पत्रकार की बॉडी शेमिंग कर घिरे डोनाल्ड ट्रंप
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से मचाहलचल, बंगाल-असम में हाई अलर्ट