लखनऊ ट्रिपल मर्डर: पहले बेटे, फिर RSS नेता को उतारा मौत के घाट; वायरल वीडियो में कैद खौफनाक मंजर
News Image

राजधानी लखनऊ में हुए तिहरे हत्याकांड का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने शहर को हिला कर रख दिया है। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस खूनी खेल में आरएसएस नेता शिवा तिवारी, उनके बेटे सुयश और भाई शिवेंद्र को मौत के घाट उतार दिया गया।

विवाद की शुरुआत: कार पार्किंग और चबूतरा घटना की जड़ में पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद था। शिवा तिवारी और उनके पड़ोसी ऋषभ शुक्ला के बीच घर के बाहर पेड़ के चबूतरे और वहां कार खड़ी करने को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। इसी विवाद ने देखते ही देखते नरसंहार का रूप ले लिया।

खून से लथपथ गली: पहले बेटे फिर पिता को मारी गोली वायरल वीडियो के अनुसार, सबसे पहले ऋषभ कार के पास सुयश से भिड़ता है और उसे पेट में गोली मार देता है। बेटे को बचाने दौड़े पिता शिवा तिवारी के सिर में ऋषभ सरेआम गोली दाग देता है। शिवा के जमीन पर गिरते ही वह पास जाकर दो और गोलियां चलाता है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है।

मैगजीन खाली होने पर दोबारा की लोडिंग हमलावर ऋषभ की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली मैगजीन खाली होने के बाद भी उसका मन नहीं भरा। उसने तुरंत दूसरी मैगजीन लोड की और ताबड़तोड़ फायरिंग जारी रखी। उसने बीच-बचाव करने आए शिवा के भाई शिवेंद्र को भी नहीं बख्शा।

जान की भीख मांगती रही बेटी घटनास्थल पर मौजूद शिवा तिवारी की बेटी सुमेधा अपने पिता, चाचा और भाई को बचाने के लिए हाथ जोड़कर हमलावर के सामने गिड़गिड़ाती रही। चीखती-चिल्लाती सुमेधा पर ऋषभ ने जरा भी तरस नहीं खाया। वीडियो में दिख रहा है कि ऋषभ की बहन ने भी शिवेंद्र को डंडे से मारा, जिसके बाद ऋषभ ने आगे बढ़कर उन्हें भी गोली मार दी।

पुलिस ने की गिरफ्तारी इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। गोलियों की आवाज सुनकर पहले तो लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए, लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर ऋषभ को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के अलावा उसके पिता, बहनों और चाचा को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

करवा चौथ पर मंदिर की सीढ़ियों पर क्यों झल्लाईं सूर्यकुमार यादव की पत्नी? वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

Story 1

40 की उम्र में रचा इतिहास: सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नाम किया बड़ा कीर्तिमान

Story 1

नसीरुद्दीन शाह के दिमागी नक्सल वाले बयान पर मचा घमासान, अशोक पंडित ने दी साइकेट्रिस्ट की सलाह

Story 1

हांगकांग सिक्सेस: आज फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, चौकों-छक्कों की बरसात के लिए तैयार रहें!

Story 1

मोदी कहीं नहीं जाएंगे : बनासकांठा में महिलाओं का संकल्प, चारपाई पर बैठा दिखा जनसैलाब

Story 1

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या बोले अनंत सिंह? JDU नेता पर लगाया बड़ा आरोप

Story 1

किसानों के खाते में बरसे 19 हजार करोड़: पीएम मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त

Story 1

टॉप 10 न्यूज़: चक्रवात का कहर, इज़राइल की चुनावी जंग और देश-दुनिया की बड़ी हलचल

Story 1

डायनासोर से भी पुराना: 23 करोड़ साल पहले समंदर में राज करता था यह खौफनाक जीव!

Story 1

ठीक हो जाओ, फिर सिखाऊंगा लड़ना कैसे है... : UAE के राष्ट्रपति ने घायल भारतीय पायलट को गले लगाकर जीता दिल