दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की मेगा-रैली पर घमासान छिड़ गया है। चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को तीन बार पत्र लिखने के बाद अब सोनिया गांधी से गुहार लगाई है। व्यापारियों का कहना है कि अगर रैली तय तारीख पर हुई, तो दिवाली के पीक सीजन में दिल्ली का व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा।
12,000 करोड़ का नुकसान और लॉकडाउन जैसे हालात CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने चेतावनी दी है कि 1 नवंबर को 10 लाख लोगों के जुटने से मध्य दिल्ली के 20 बड़े थोक और खुदरा बाजारों का 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारियों को डर है कि रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली से सेंट्रल और पुरानी दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।
क्यों है व्यापारियों को भारी चिंता? रैली में आने वाले 15,000 से 20,000 वाहनों के लिए रामलीला मैदान के पास पार्किंग की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों का तर्क है कि यदि 31 अक्टूबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर भारी भीड़ और बैरिकेडिंग शुरू हो गई, तो जरूरी सामान की आवाजाही रुक जाएगी। सीटीआई के अनुसार, रोजाना इन बाजारों में 5,000 ट्रक और टेम्पो का आना-जाना होता है, जो पूरी तरह रुक सकता है।
दिवाली की चमक पर पड़ेगा असर 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली है। 1 नवंबर का दिन व्यापारियों के लिए खरीदारी का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। व्यापारियों का कहना है कि वे रैली का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए तारीख बदलने की मांग कर रहे हैं। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सिर्फ 7,000 लोगों की भीड़ से ही आठ घंटे का जाम लग गया था, तो 10 लाख लोगों की भीड़ दिल्ली की रफ्तार रोक सकती है।
CTI की सोनिया गांधी के सामने दो बड़ी मांगें व्यापारी संगठन ने सोनिया गांधी के सामने दो विकल्प रखे हैं:
अब देखना यह है कि कांग्रेस आलाकमान दिल्ली के व्यापारियों की इस पीड़ा पर ध्यान देता है या रैली अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
Delhi s Chamber of Trade and Industry (CTI) has urged Congress leader Sonia Gandhi to postpone the Congress mega rally scheduled for November 1, citing potential disruption to business worth Rs 10,000-12,000 crore across 20 markets. It warned of severe traffic congestion and… pic.twitter.com/TfEnSJgroi
— IANS (@ians_india) October 30, 2026
करवा चौथ पर मंदिर की सीढ़ियों पर क्यों झल्लाईं सूर्यकुमार यादव की पत्नी? वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से तबाही: सोलर प्रोजेक्ट तबाह, हाईवे पर मलबे का ढेर
खरगे के घर सजेगी विपक्ष की संसद : CEC के खिलाफ होगा महाभियोग का मॉक ट्रायल
पीएम मोदी के गुजरात दौरे में गूंजे मोदी नहीं जाएंगे के नारे, वीडियो हुआ वायरल
ईरान में सेना प्रमुख, संसद में रक्षा मंत्री: मौलाना फजलुर रहमान के तंज से गूंजी नेशनल असेंबली
ट्रंप का अटैक : खराब सेहत का सवाल पूछा तो पत्रकार के लुक पर ही कर दी निजी टिप्पणी
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, फरिश्ते बनकर पहुंचे गोताखोर ने बचाई जान
नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह का बड़ा दावा
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से तबाही की आहट, भारत के इन राज्यों में जारी हुआ महा-अलर्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले अनंत सिंह: 1 दिसंबर को करेंगे सरेंडर, नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप