भूटान में ग्लेशियल झील फटने से तबाही की आहट, भारत के इन राज्यों में जारी हुआ महा-अलर्ट
News Image

भूटान के गासा जिले में स्थित ग्लेशियल झील के फटने से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इस घटना के बाद भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल और असम के लिए तत्काल प्रभाव से हाई-अलर्ट और स्पेशल एडवाइजरी जारी कर दी है।

क्या है मामला? गुरुवार शाम भूटान के गासा जिले में स्थित शिनताफू झील अचानक फट गई। यह झील भूटान की 17 सबसे खतरनाक हिमनद झीलों में गिनी जाती है। झील फटने के बाद भूटान प्रशासन ने सायरन बजाकर निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

भारत पर मंडराता खतरा यह झील पुनात्सांगछु नदी बेसिन का हिस्सा है, जो भारत में प्रवेश करते ही संकोश नदी के नाम से जानी जाती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि झील के फटने से आया पानी 6 से 8 घंटे के भीतर भारत-भूटान सीमा तक पहुंच सकता है। इससे नदी के जलस्तर में अचानक भारी उछाल आने की आशंका है।

प्रशासन की अपील और तैयारी पश्चिम बंगाल के वन मंत्री मनोज कुमार उरांव ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से नदी किनारे के इलाकों को खाली करने की अपील की है। वहीं, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने भी सोशल मीडिया के जरिए कैचमेंट एरिया में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

कहां-कहां है खतरा?

NDRF और SDRF तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं। कूचबिहार के तुफानगंज और बक्सीरहाट में NDRF और SDRF की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। लाउडस्पीकरों के जरिए नदी किनारे बसे गांवों में लगातार मुनादी कराई जा रही है ताकि जान-माल का नुकसान कम से कम हो।

संबधित जिला प्रशासन और एजेंसियां 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तुम घिनौने हो, नरक में जाओ : रिपोर्टर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, ऑन कैमरा की बदसलूकी

Story 1

अब मुंबई में कचरा फैलाना पड़ेगा महंगा: AI कैमरे देंगे तुरंत चेतावनी, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

IND vs NZ: सीरीज में क्लीन स्वीप की तैयारी में टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें चौथा टी-20

Story 1

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह का बड़ा दावा

Story 1

स्कूल बना अखाड़ा: पढ़ाई छोड़ आपस में भिड़े छात्र-छात्राएं, महिला टीचर के साथ भी हुई हाथापाई

Story 1

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट: दिल्ली में भारी ट्रैफिक का अलर्ट, 11 सड़कें बंद और 8 जगह डायवर्जन

Story 1

चलती ट्रेन में मां ने तोड़ दिया दम! 18 साल का बेटा बेहोश समझकर जगाता रहा, क्यों नहीं रुकी गरीब रथ?

Story 1

राशिद खान का जादुई कारनामा: टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Story 1

अरनब तूफान ने मचाई तबाही: आंध्र प्रदेश को 4,600 करोड़ का नुकसान, CM नायडू ने केंद्र से मांगी मदद

Story 1

डायनासोर से भी पुराना: 23 करोड़ साल पहले समंदर में राज करता था यह खौफनाक जीव!