दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance पर हुए संभावित साइबर हमले ने पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। इस सुरक्षा चूक का अनुमानित असर 6.3 अरब डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये आंका गया है। सुरक्षा कारणों से एक्सचेंज ने फिलहाल डिपॉजिट और विड्रॉल की सेवाएं रोक दी हैं।
इंजीनियर के लैपटॉप से हुई एंट्री? शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आशंका है कि कंपनी के एक DevOps इंजीनियर का लैपटॉप हैक हुआ, जिसके जरिए हमलावरों ने सर्विस कंटेनर तक पहुंच बना ली और अनधिकृत विड्रॉल ट्रांजैक्शन किए। हालाँकि, Binance ने स्पष्ट किया है कि किसी भी वॉलेट की प्राइवेट की लीक होने का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।
₹3 अरब की संपत्ति हुई फ्रीज Binance ने पुष्टि की है कि करीब 3 अरब डॉलर की क्रिप्टो संपत्तियों को ब्लॉकचेन पर फ्रीज कर दिया गया है। इस काम में Tether और Circle जैसी कंपनियों ने बड़ी भूमिका निभाई है। Tether ने 1.57 अरब डॉलर, जबकि Circle ने 80 करोड़ डॉलर से अधिक की संदिग्ध संपत्ति को रोक दिया है।
क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार इस खबर से निवेशकों में अफरातफरी मच गई और बाजार में भारी बिकवाली हुई। Bitcoin 6 हफ्ते के निचले स्तर 77,646 डॉलर पर आ गया है। वहीं, Ethereum में 2 फीसदी की गिरावट और Binance के खुद के टोकन BNB में 8 फीसदी से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Coinbase के शेयरों में भी 4.8 फीसदी की गिरावट देखी गई।
उपयोगकर्ताओं के लिए क्या है राहत? Binance ने अपने करोड़ों यूजर्स को आश्वस्त किया है कि उनका पैसा सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि हमले से होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई वे अपने सिक्योर एसेट फंड फॉर यूजर (SAFU) और कंपनी के रिजर्व फंड से करेंगे। संदिग्ध ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।
जांच पूरी होने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर सामान्य सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। फिलहाल, पूरे ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की नजरें इस घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
Our teams are aware of reports of a potential security issue and are actively investigating. User funds are completely safe.
— Binance (@binance) October 29, 2026
Our security teams are reviewing all relevant information with urgency, and we will provide updates through official Binance channels as soon as we have… pic.twitter.com/ATR4YdzmHV
पहले लिफाफा खुला, फिर डील हुई: IDBI बैंक-फेयरफैक्स के ₹53,000 करोड़ के सौदे पर क्यों उठ रहे सवाल?
जेडीयू में सब ठीक नहीं? नीरज कुमार के तेवर और संजय झा का डैमेज कंट्रोल
बेटा, हाथ दुख जाएगा... : बनासकांठा रैली में भाषण रोककर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली धमाका: आज जेएलएन स्टेडियम में गूंजेंगे सुर, कॉन्सर्ट के लिए आधी रात तक दौड़ेगी मेट्रो
स्कूल बना अखाड़ा: पढ़ाई छोड़ आपस में भिड़े छात्र-छात्राएं, महिला टीचर के साथ भी हुई हाथापाई
पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को 24वीं किस्त का तोहफा और विकास की नई सौगातें
क्या आपके मोबाइल पर आ रहे हैं किसी और के बिजली बिल के मैसेज? UPPCL ने दी राहत, ऐसे हटाएँ अपना नंबर
रावण पूरी तरह बुरा नहीं था : रामायण इवेंट में साई पल्लवी के बयान से मचा बवाल
वर्ल्ड कप जीतते ही स्मृति मंधाना को आया धोनी का मैसेज; माही ने बताया क्यों चुना मंधाना को
कोई शर्म होती है, कोई हया होती है : पाकिस्तानी संसद में रक्षा मंत्री पर बरसे मौलाना फजलुर रहमान