भूटान की शिंताफू झील में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी हिमनद झील फटने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने एहतियातन करीब 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय स्कूलों को राहत शिविरों में बदल दिया गया है, जहाँ 4,000 से 5,000 लोगों को ठहराया गया है। अलीपुरद्वार के एसपी अमित कुमार शॉ ने स्पष्ट किया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।
सुरक्षाबलों की तैनाती और तैयारी मौके पर SDRF की टीम तैनात है, जबकि NDRF की एक अतिरिक्त टीम को भी तत्काल प्रभाव से रवाना कर दिया गया है। सिविल डिफेंस के जवानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित लोगों के लिए सूखे राशन, पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
संकोश नदी पर मंडराया बाढ़ का खतरा भूटान से आने वाला झील का पानी मो-छू नदी के रास्ते संकोश नदी में मिल रहा है। राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि अगले 5 से 6 घंटों में पानी के मैदानी इलाकों तक पहुंचने की आशंका है। इसके चलते संकोश नदी प्रणाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन की चेतावनी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नदी का बहाव बढ़ने के साथ ही पानी के साथ मलबे, लकड़ी के लट्ठों और कंक्रीट के बड़े टुकड़ों के बहकर आने की संभावना है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान स्थिति का निरंतर आकलन किया जा रहा है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
#WATCH | Siliguri, West Bengal: On the preparedness for the effect of a Glacial Lake Outburst Flood (GLOF) at Shintaphu Lake in Bhutan on North Bengal, State Minister Nisith Pramanik said, Reports have just come in regarding a glacial lake outburst in Bhutan. Water from the lake… pic.twitter.com/ftMZpRzUU8
— ANI (@ANI) October 30, 2026
महाराष्ट्र बना जापान का नया पावरहाउस: निवेश और तकनीक के लिए मुंबई में मंथन
बांद्रा के मशहूर ‘फू’ रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान
बोस्निया में आसमान से गिरा इटली का चिनूक हेलीकॉप्टर, 4 सैनिकों की मौत
ईडन पार्क में रनों की सुनामी: चौथे टी20 में गेंदबाजों की खैर नहीं, क्या 4-0 से सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
क्या अब रामायण के बाद महाभारत की बारी? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी
पहले लिफाफा खुला, फिर डील हुई: IDBI बैंक-फेयरफैक्स के ₹53,000 करोड़ के सौदे पर क्यों उठ रहे सवाल?
पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को 24वीं किस्त का तोहफा और विकास की नई सौगातें
डायनासोर से भी पुराना: 23 करोड़ साल पहले समंदर में राज करता था यह खौफनाक जीव!
ट्रंप के T1 फोन की खुली पोल: HTC का क्लोन निकला अमेरिकी ब्रांड का स्मार्टफोन!
तुम घिनौने हो, नरक में जाओ : रिपोर्टर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, ऑन कैमरा की बदसलूकी