पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बुधवार को एक दिलचस्प और तीखा वाकया देखने को मिला। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज्ल (JUI-F) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया।
ईरान दौरे पर क्यों नहीं थे रक्षा मंत्री?
दरअसल, हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान में एक उच्च-स्तरीय क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शामिल हुए। मौलाना फजलुर रहमान इसी बात से खफा दिखे कि एक महत्वपूर्ण रक्षा बैठक में सेना प्रमुख तो मौजूद थे, लेकिन देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान की संसद में बैठे थे।
कोई शर्म होती है, कोई हया होती है
संसद में अपनी बात रखते हुए फजलुर रहमान ने ख्वाजा आसिफ पर कटाक्ष करते हुए कहा, ईरान में रक्षा समझौता हो रहा है और वहां बैठक चल रही है, लेकिन हमारे रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री यहां संसद में बैठे हैं। यह आपका सम्मान और कद है—कोई शर्म होती है, कोई हया होती है।
उनकी इस टिप्पणी के बाद पूरी नेशनल असेंबली हंसी के ठहाकों से गूंज उठी। विपक्षी बेंचों पर बैठे सांसदों ने मेज थपथपाकर मौलाना के बयान का समर्थन किया।
गृह मंत्री की मौजूदगी पर भी उठाए सवाल
मौलाना ने इस दौरान गृह मंत्री मोहसिन नकवी की ईरान यात्रा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, क्या वहां आंतरिक सुरक्षा बैठक में गृह मंत्री की भी जरूरत है? वहां विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री का काम था, लेकिन हमारे मंत्री कहीं और ही व्यस्त हैं।
मामले का सियासी संदर्भ
ईरान में चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ गृह मंत्री मोहसिन नकवी, सऊदी अरब और तुर्किए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का इस उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा न होना अब पाकिस्तान की राजनीति में एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है।
फजलुर रहमान का यह हमला सीधे तौर पर सरकार की कार्यप्रणाली और पदों की गरिमा पर सवाल उठाता है, जिसने संसद में सत्ता पक्ष को बैकफुट पर ला दिया है।
جناب خواجہ آصف صاحب بھی تشریف فرما ہیں۔ وزیرِ دفاع!
— Jamiat Ulama-e-Islam Pakistan (@juipakofficial) October 28, 2026
دفاعی معاہدہ ایران میں ہو رہا ہے، میٹنگ ہو رہی ہے، دفاعی وزیر یہاں بیٹھا ہوا ہے، خارجہ وزیر یہاں بیٹھا ہوا ہے۔ وہاں بھی وزارتِ داخلہ کی ڈیوٹی ہوتی ہے؟ اپنی عزت و مقام، کوئی شرم ہوتی ہے، کوئی حیا ہوتی ہے۔امیر جےیوآئی کا قومی… pic.twitter.com/qXKMc3Y48R
सरकार पसंद नहीं तो मैदान में आइए : नसीरुद्दीन शाह के बयानों पर पुनीत इस्सर का पलटवार
जामिया में सुलगी आग: कैंपस 12 जनवरी तक बंद, छात्रों की हंगर स्ट्राइक जारी
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव: इशान किशन की वापसी से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी!
दीदी निकलीं शातिर खिलाड़ी: दुकानदार को बातों में उलझाया और गायब कर दिया 280 ग्राम सोना, देखें CCTV
सामने शेरनी थी और मैं चूहा बन गया था : केन्या के जंगल में रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज
ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को JDU की दो टूक: हार का ठीकरा फोड़ने के बजाय आत्ममंथन करें राहुल गांधी
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, अमित शाह का तंज- Ballot Box इस्तीफा दो
IND vs NZ: कीवी टीम को बड़ा झटका, घातक गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीरीज से बाहर
बिहार में साइक्लोन अर्नब का तांडव: दो जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
करोड़ों का डायनासोर! नैनोटाइरेनस का यह कंकाल बना कोहिनूर , कीमत जान उड़ जाएंगे होश